RRB JE Result 2024: आरआरबी जेई रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से जूनियर इंजीनियर सीबीटी 1 का रिजल्ट (RRB JE Result 2024 CBT 1 Date) बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आरआरबी जेई रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
RRB JE Result 2024 Date: दिसंबर में हुई थी परीक्षा
आरआरबी जूनियर इंजीनियर परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर से 18 दिसंबर 2024 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में 100 सवाल पूछे गए थे, जिसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया गया था। आरआरबी जेई सीबीटी 1 की आंसर-की 23 दिसंबर को जारी की गई थी और अभ्यर्थियों को 28 दिसंबर तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया था। अब अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
How to download RRB JE Result 2024
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर जेई सीबीटी 1 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
RRB JE Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आरआरबी जेई सीबीटी 1 में सफल अभ्यर्थियों को फिर सीबीटी 2 में शामिल होना होगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे में जूनियर इंजीनियर के कुल 7951 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35400 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लि एआधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
