RRB Group D Result 2022: आरआबी ग्रुप डी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर दिया है। जिसके अनुसार नतीजे 24 दिसंबर 2022 तक घोषित कर दिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक और रीजनल वेबसाइट पर अपने नतीजे चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी परिणाम देख सकेंगे।
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022
Railway Group D Result 2022: कई चरणों में हुई परीक्षा
आरआरबी की ओर से ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से 11 अक्टूबर 2022 तक कई चरणों में किया गया था। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होना होगा। जिसकी सूचना रिजल्ट जारी होने के बाद दी जाएगी।
RRB Group D Qualifying Marks: इतने अंक जरूरी
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में सफल होने के लिए अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक हासिल करना होगा। जबकि, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति औरअनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना जरूरी है। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को असफल घोषित कर दिया जाएगा।
How to download RRB Group D Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड
- अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या रीजनल पर जाएं।
- फिर आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से लॉगिन करें।
- अभ्यर्थी रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB Group D Exam Result 2022: वेबसाइट पर रखें नजर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के लिए लगभग 1 करोड़ 15 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
