एजुकेशन

Rajasthan SI Admit Card: राजस्थान पुलिस एसआई एडमिट कार्ड जारी, rpsc.rajasthan.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

RPSC SI admit card 2026 released at rpsc.rajasthan.gov.in: राजस्थान में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने SI भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Rajasthan SI Admit Card: आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड

RPSC SI admit card 2026 released at rpsc.rajasthan.gov.in: राजस्थान में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने SI भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्टों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन डिटेल्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया का अहम चरण है, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। फिर आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें। इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड पर चेक कर लें ये जानकारियां

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी निर्देश दिए गए होते हैं। परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें।

सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा

यह भर्ती परीक्षा राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के पदों पर चयन के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की गलती या समस्या होने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article