RAS Topper Success Story : RPS से सीधे SDM बनेंगे टॉपर दिनेश बिश्नोई, लाखों छात्रों को बताया अपना सक्सेस फॉर्मूला

RPSC RAS Topper Dinesh Bishnoi: आरपीएससी आरएएस रिजल्ट आते ही टॉपर दिनेश बिश्नोई खूब सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी सक्सेस जर्नी के बारे में बात कर रहे हैं।

RPSC RAS Topper Success Story : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने का साथ ही टॉपर्स की मेरिट लिस्ट भी आउट हो गई है। परीक्षा में टॉप करने वाले दिनेश बिश्नोई मेरिट लिस्ट आते ही सोशल मीडिया पर छा गए हैं। उन्होंने एक वीडियो में अपनी सक्सेस जर्नी के बारे में बात की है। उन्होंने लाखों छात्रों को अपनी तैयारी के बारे में बताया है।

RPSC RAS 2024

RPSC RAS 2024

तीन बार दिया एग्जाम

RPSC RAS 2024 के टॉपर दिनेश बाड़मेर जिले के भलीसर गांव के रहने वाले हैं। जब साल 2021 में उन्होंने एग्जाम दिया था, तब उनकी 948 रैंक आई थी। इसके बाद साल 2023 में उन्होंने फिर एग्जाम दिया, तो उनकी 57वीं रैंक आई। और फिर इसके बाद साल 2024 में उन्होंने जब एग्जाम दिया तो वे टॉपर बने।

End of Feed