RPSC RAS Result 2024: राजस्थान आरएएस रिजल्ट 2024 कब जारी होगा, राज्य को मिलेंगे 1096 नए अफसर

RPSC RAS Final Result 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के जरिये राज्य को कुल 1096 नए अधिकारी मिलने जा रहे हैं, जो अलग-अलग प्रशासनिक और अधीनस्थ सेवाओं में जिम्मेदारी संभालेंगे।

RAS Final Result 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) RAS Exam 2026 की मेरिट लिस्ट जारी करने वाला है। प्रशासनिक सेवा परीक्षा RAS-2024 अपने अंतिम चरण में है। आयोग 17 अप्रैल तक इंटरव्यू प्रोसेस को पूरा कर देगा। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जानी है। इस भर्ती के जरिए राजस्थान को कुल 1096 नए अधिकारी मिलेंगे, जो विभिन्न प्रशासनिक और अधीनस्थ सेवाओं में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। इनमें 428 पद राज्य सेवा (RAS) के हैं, जबकि 668 पद अधीनस्थ सेवाओं के शामिल हैं। यह भर्ती राज्य के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

RPSC RAS Result 2024

RPSC RAS Result 2024

कब तक जारी होगी मेरिट लिस्ट ?

पिछले सालों का ट्रेंड देखें तो संभावना जताई जा रही है कि 17 अप्रैल की देर शाम या फिर 18 अप्रैल तक RAS 2024 परीक्षा की अंतिम मेरिट लिस्ट जारी हो सकती है। ऐसे में लाखों कैंडिडेट्स को मेरिट लिस्ट का बेसब्री से इंतजार है।

End of Feed