RPSC Admit Card 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट से RPSC Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग करना होगा, जिसमें उन्हें रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
कब है RPSC असिस्टेंट इंजीनियर मेन परीक्षा 2026
RPSC असिस्टेंट इंजीनियर मेन परीक्षा 2026 का आयोजन राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 22 और 23 मार्च को किया जाएगा। परीक्षा से 3 दिन पहले आयोग ने उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिन्हें वह नीचे दिए स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC Admit Card 2026 कैसे करें डाउनलोड
आरपीएससी द्वारा आयोजित होने वाली असिस्टेंट इंजीनियरिंग मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों को फॉलो करें।
1. असिस्टेंट इंजीनियर मेन परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए Asst. Engineer Comb. Comp Main Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
3. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
4. इस पेज पर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड दर्ज करें।
5. सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
6. उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें, पीडीएफ बनाएं और प्रिंट आउट लेना न भूलें।
उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा केंद्र में बिना एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही मोबाइल में दिखाया गया ऑनलाइन एडमिट कार्ड भी मान्य नहीं है। इसलिए प्रिंट कॉपी न भूलें। साथ ही एडमिट कार्ड पर दिए हुए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उसका पालन करें।
