RPF Constable Admit Card 2025 Download Link: रेलवे भर्ती बोर्ड ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कांस्टेबल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार rrb.digialm.com व खबर में दिए लिंक से RPF Constable Admit Card 2025 Download कर सकते हैं। यह परीक्षा 12 से 18 मार्च, 2025 तक आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड/हॉल टिकट लाना अनिवार्य है, क्योंकि ऐसा न करने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा, और परीक्षा देने का अवसर भी छिन जाएगा।
RPF Constable Admit Card 2025 Release Date
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 मार्च को जारी किया था। जानें इसे डाउनलोड करने का तरीका
RPF Constable Admit Card 2025 Download
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं
चरण 1: आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: हाइलाइट किए गए लिंक “RPF- 02/2024 (Constable) E-Call Letter for CEN RPF- 02/2024 (Constable)” पर जाएं।
चरण 3: अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
चरण 4: आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे सेव करके प्रिंट आउट ले लें।
परीक्षा के बारे में
परीक्षा 90 मिनट की होगी, जिसमें 120 प्रश्न होंगे। स्कोरिंग सिस्टम प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाता या काटा नहीं जाता। हालांकि, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।
परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा 19 और 20 मार्च को आयोजित की जाएगी। जेई और अन्य पदों के लिए सीबीटी 2 परीक्षा की संशोधित तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।
