एजुकेशन

result.biharboardonline.org और biharboardonline.bihar.gov.in डाउन, ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, बिना इंटरनेट देख पाएंगे नतीजे

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 on result.biharboardonline.org: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा कक्षा 10वीं का बोर्ड रिजल्ट की घोषणा आज दोपहर हो चुकी है। छात्र biharboardonline.bihar.gov.inआधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सर्वर डाउन, वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में या फिर बिना इंटरनेट के भी छात्र अपना रिजल्ट नीचे दिए गए तरीकों से चेक कर पाएंगे।

Image

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट सर्वर डाउन होने पर कैसे करें चेक

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 on result.biharboardonline.org: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों (Bihar Board 10th Result 2026) की घोषणा हो चुकी है। बिहार मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट (BSEB Matric Result 2026) दोपहर 1.15 बजे जारी हो गया है। 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। रिजल्ट के जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होने के बाद जब लाखों छात्र अपना रिजल्ट एक साथ चेक करने कर रहे हैं, ऐसे में वेबसाइट क्रैश होने, सर्वर डाउन होने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिससे छात्रों की चिंता बढ़ने लगी है। इस स्थिति में उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। छात्र सर्वर डाउन होने पर, वेबसाइट क्रैश होने पर और बिना इंटरनेट के भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आइए आपको उन तरीकों के बारे में बताएं, जिससे आप बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक कर पाएंगे।

सर्वर क्रैश होने पर कैसे चेक करें BSEB 10th Result 2026

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की रिजल्ट छात्र बिना इंटरनेट के एसएमएस के माध्यम से चेक कर सकते हैं। सर्वर डाउन होने और वेबसाइट क्रैश होने पर भी वह एसएमएस सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं और साथ ही डिजिलॉकर और उमंग ऐप के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इंटरनेट न होने पर SMS के जरिए चेक करें अपना रिजल्ट

  • छात्र अपने मोबाइल फोन के मैसेज इनबॉक्स में जाएं।
  • वहां BIHAR10 <Roll Number> टाइप करें।
  • इसके बाद इस मैसेज को 56263 पर भेज दे।
  • कुछ ही मिनट में आपका रिजल्ट आपके फोन पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।

छात्रों को बता दें कि SMS के जरिए प्राप्त रिजल्ट में केवल कुल अंक, प्राप्त अंक और पास/फेल की जानकारी दी गई है। विषयवार अंकों की जानकारी उन्हें आधिकारिक वेबसाइट से मिलेगी। इंटरनेट जोन में होने पर वह वेबसाइट से बाद में अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

DigiLocker से कैसे करें रिजल्ट चेक

  1. डिजिलॉकर से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र digilocker.gov.in पर जाएं।
  2. अब अपने मोबाइल नंबर या आधार कार्ड के माध्यम से खुद को रजिस्टर करें।
  3. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद खुद को लॉगिन करें।
  4. अब छात्र 'Bihar Board Matric (10th) Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  5. नए खुले पेज पर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
  6. सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  7. अब आपके सामने 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आ जाएगा।
  8. छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए इसका प्रिंट ले सकते हैं।

उमंग ऐप से कैसे करें रिजल्ट चेक

  • उमंग ऐप से रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आपको ऐप डाउनलोड करनी है। उस पर वैध मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर अकाउंट बनाएं।
  • लॉगिन करें और फिर 'बिहार बोर्ड' सर्च करें।
  • अब कक्षा 10वीं का चयन करें।
  • अब अपना नाम, पता, टिकट आईडी, रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ आदि मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट के बटन पर क्लिक करने के बाद आपका 'Bihar Board 10th Result 2026' आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट को चेक करें, उसका पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।

डिजिलॉकर और उमंग ऐप से डाउनलोड मार्कशीट ओरिजिनल मार्कशीट नहीं है। यह एक प्रोविजनल है। छात्रों को उनकी ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article