REET Notification 2024 PDF Download: राजस्थान रीट नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (BSER) की ओर से रीट परीक्षा का नोटिफिकेशन (REET Notification 2024 Kab Aayega) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले यहां परीक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।
REET Notification 2024: राज्य स्तरीय परीक्षा
राजस्थान रीट एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। रीट परीक्षा के तहत दो पेपर होते हैं। रीट पेपर 1 कक्षा 1 से कक्षा 5 तक शिक्षक पदो पर भर्ती के लिए आयोजित किया जाता है। जबकि, दूसरा पेपर कक्षा 6 से कक्षा 8 तक शिक्षक भर्ती के लिए होता है। अभ्यर्थी दोनों रीट पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।
REET Notification 2024 Date: कब तक आएगा नोटिफिकेशन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें राजस्थान रीट परीक्षा का नोटिफिकेशन सितंबर के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा, जिसके बाद अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में रीट परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
How to apply for REET Exam 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
REET Exam 2024 Date: नोट कर लें पैटर्न
एग्जाम पैटर्न की बात करें तो राजस्थान रीट परीक्षा के प्रत्येक पेपर में 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाते हैं। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाता है। प्रत्येक सही जवाब पर 1 अंक मिलते हैं और गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।
