RE NEET Result Date, Kab Aayega 2026: नीट यूजी री एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने (NEET UG Result 2026) वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 25 जून 2026 को आंसर की जारी (NEET UG Result) की थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 28 जून तक का समय दिया गया था। वहीं आपत्तियों का निपटारा करने के बाद एनटीए जल्द ही ओएमआर रिस्पान्स शीट व फाइनल रिजल्ट घोषित कर सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
बता दें नीट यूजी री एग्जाम 21 जून को आयोजित की गई थी। यहां कुल 22,79,743 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। इसमें से करीब 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं अब रिजल्ट जारी होने वाला है।
NEET UG Re Exam Result 2026 Date: कब जारी हो सकता है नीट यूजी का रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नी यूजी री एग्जाम की फाइनल आंसर की 20 जुलाई 2026 तक जारी किया जा सकता है। वहीं रिजल्ट इसके एक से दो दिन के भीतर जारी होने के उम्मीद है। हालांकि एनटीए ने रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
NEET UG Re Exam Result 2026 Check Here: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले NEET UG की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर
NTA NEET UG Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
NEET UG Re Exam Screcard 2026: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
- रोल नंबर
- माता पिता का नाम
- एप्लीकेशन नंबर
- पर्सनल डिटेल्स
- सब्जेक्ट-वाइज़ परसेंटाइल
- कुल मार्क्स
- क्वालिफाइंग स्टेटस
- ऑल इंडिया रैंक
NEET UG Cut Off 2026: नीट यूजी संभावित कटऑफ
नीट यूजी के संभावित क्वालीफाइंग कटऑफ की बात करें तो अनारक्षित वर्ग (General Category) के लिए कटऑफ 720-150 यानी 50 पर्सेंटाइल देखने को मिल सकती है। वहीं एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के लिए 40 पर्सेंटाइल देखने को मिल सकता है। ध्यान रहे यह संभावित कटऑफ है।
