एजुकेशन

RBSE 9th, 11th Result 2026: राजस्थान 9, 11वीं का रिजल्ट आज rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर, जानें कैसे मिलेगी ओरिजनल मार्कशीट

RBSE Rajsthan Board Class 9th, 11th Result 2026 at rajshaladarpan.rajasthan.gov.in: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) आज, 25 मार्च, 2026 को कक्षा 9 और 11 के नतीजे घोषित करेगा। नतीजे जारी होने के बाद, परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (रोल नंबर और जन्म तिथि) का इस्तेमाल करके rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर अपने स्कोर देख सकेंगे।

Image

राजस्थान 9, 11वीं का रिजल्ट 2026

RBSE Rajsthan Board Class 9th, 11th Result 2026 at rajshaladarpan.rajasthan.gov.in: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) आज, 25 मार्च, 2026 को कक्षा 9 और 11 के नतीजे घोषित करेगा। नतीजे जारी होने के बाद, परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (रोल नंबर और जन्म तिथि) का इस्तेमाल करके rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर अपने स्कोर देख सकेंगे। पासिंग मार्क्स 33% है, यानी राजस्थान कक्षा 9वीं, 11वीं परीक्षा 2026 परिणाम में उत्तीर्ण होने के लिए, छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।

कैसे और कहां से मिलेगा ओरिजनल मार्कशीट, Rajsthan Board Class 9th, 11th Result 2026 Marksheet

जो मार्कशीट आपको आनलाइन मिलेगी ये डिजिटल मार्कशीट होगी, जो कि केवल अनंतिम (provisional) होती हैं। छात्रों को बाद में स्कूल प्रशासन से अपनी मूल RBSE मार्कशीट और उत्तीर्ण प्रमाण पत्र प्राप्त करने होंगे।

RBSE कक्षा 9 और 11 का रिजल्ट 2026 कैसे देखें?

मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट: rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध 'रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  • RBSE कक्षा 9 और 11 का रिजल्ट 2026 आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंट ले लें।

Rajasthan Board Class 9th 11th Result 2026 में क्या होगी जानकारी

Rajasthan Board 9th Result 2026 या Rajasthan Board 11th Result 2026 में निम्नलिखित जानकारी को क्रॉस चेक करना न भूले

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • स्कूल का नाम
  • विषयवार अंक
  • कुल प्राप्तांक
  • ग्रेड

नहीं होगी टॉपर्स की सूची

छात्रों को उनका रिजल्ट व्यक्तिगत मार्कशीट के रूप में प्राप्त होगा। RBSE कक्षा 9 और 11 के लिए 'टॉपर्स' की सूची घोषित नहीं करेगा।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट 2026 घोषित, 94.23% छात्र उत्तीर्ण

बता दें, कल 24 मार्च को राजस्थान बोर्ड ने 5वीं 8वीं और 10वीं का रिजल्ट जारी किया था। चूंकि 10वीं मुख्य बोर्ड परीक्षा है, इसमें कुल 94.23 प्रतिशत छात्रों ने सफलता पाई है। रिपोर्टों के अनुसार, लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 94.20 दर्ज किया गया है, जबकि लड़कों के लिए यह प्रतिशत 93.63 रहा है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article