RBSE Rajasthan Board 8th Result 2026: आ गई डेट, राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, रोल नंबर से ऐसे देखें मार्कशीट

RBSE Rajasthan Board 8th Result 2026 Date Out: इस बार 01 अप्रैल से राजस्थान के स्कूलों में नया सत्र शुरू होना है। ऐसे में राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा का रिजल्ट मार्च महीने में ही जारी करने वाला है। राजस्थान बोर्ड ने 8वीं के रिजल्ट की डेट घोषित कर दी है।

RBSE Rajasthan Board 8th Result 2026 Date out: राजस्थान शिक्षा विभाग इस सत्र में राजस्थान के स्कूलों को 1 अप्रैल से खोलने की तैयारी कर रहा है। विभाग के द्वारा इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग ने 10 साल बाद बदला स्कूलों का समय बदला है। नए सत्र में एक अप्रैल से स्कूल खुलने के बाद 15 मई तक पढ़ाई होगी। इसके बाद तय शेड्यूल के अनुसार 16 मई से 20 जून तक गर्मियों की छुट्टी रहेगी। ऐसे में राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा का रिजल्ट मार्च महीने में ही जारी करने वाला है। राजस्थान बोर्ड ने 8वीं के रिजल्ट की डेट घोषित कर दी है।

RBSE Rajasthan Board 8th Result 2026

RBSE Rajasthan Board 8th Result 2026

राजस्थान बोर्ड आठवीं की परीक्षा खत्म हो चुकी है। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर इस बार कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट की घोषणा जल्दी करने जा रहा है। इस बार 24 मार्च को राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। इस संबंध में बोर्ड ने ऑफिशियल जानकारी दे दी है। 01 अप्रैल से राजस्थान के स्कूलों में नया सत्र शुरू होना है। नतीजे का ऐलान होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज (RBSE 5th Result) करना होगा।

End of Feed