एजुकेशन

Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024: जारी हो गया राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं का रिजल्ट

RBSE Rajasthan Board 5th and 8th Result 2024: राजस्थान बोर्ड के पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय, बीकानेर की तरफ से 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट की घोषणा आज यानी 30 मई 2024 को 3 बजे जारी हुआ है।। रिजल्ट जारी होने के बाद राजस्थान शाला दर्पण की वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in result पर मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

Image

Rajasthan Board 5th 8th Result 2024

Photo : Times Now Digital

RBSE Rajasthan Board 5th and 8th Result 2024: राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। राजस्थान बोर्ड के पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय, बीकानेर और बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन राजस्थान, अजमेर की तरफ से कक्षा 5वीं और 8वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा आज यानी 30 मई 2024 को 3 बजे होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद राजस्थान शाला दर्पण की वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in result पर मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड के शाला दर्पण पर राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2024 क्लास 5 और 8 का रिजल्ट रोल नंबर की मदद से चेक करना होगा। अपना Roll No आप अपने एडमिट कार्ड में चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट हासिल कर सकते हैं।

RBSE 5th 8th Result 2024 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले शाला दर्पण वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
  • जारी होने के बाद Class 8th and 5th Result 2024 Link Rajasthan Board साइट खुलते ही दिखेगा।
  • यहां अपना रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर समेत अन्य डिटेल भरें।
  • रिजल्ट सामने आ जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट लेकर रख लें।

Rajasthan Board 5th 8th Result कहां देखें?

इस साल 5वीं या 8वीं बोर्ड राजस्थान की परीक्षा देने वाले छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए Raj Shala Darpan की वेबसाइट पर जाना होगा। गूगल सर्च में टाइप करें rajshaladarpan.nic.in और सही वेबसाइट मिल जाएगी। इसके अलावा नीचे दिए वेबसाइट्स पर भी अपडेट पा सकते हैं-

  • rajshaladarpan.nic.in
  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in

RBSE 5th 8th Result 2024: लाखों छात्रों को इंतजार

राजस्थान 8वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 28 मार्च से 4 अप्रैल तक हुआ था। इस बार 8वीं में करीब 12.50 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं, राजस्थान बोर्ड 5वीं परीक्षा में 14.77 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय 5वीं और 8वीं की परीक्षा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर कराता है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article