एजुकेशन

RBSE Rajasthan Board 12th, Inter Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका देखें

RBSE Rajasthan Board 12th, Inter Result 2026 on rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in: बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन राजस्थान अजमेर ने 31 मार्च को राजस्‍थान कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर से देखाा जा सकता है

Image

RBSE Rajasthan Board 12th, Inter Result 2026: यहां चेक कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

RBSE Rajasthan Board 12th, Inter Result 2026 on rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के लाखों छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है (Rajasthan Board 12th Result 2026) बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन राजस्थान अजमेर बोर्ड ने 31 मार्च को सुबह 10 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर (Rajasthan Board 12th Result) दिया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर से देखा जा सकता है। रिजल्ट की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर प्रेस कांफ्रेंस के जरिए की। इस दौरान बोर्ड के अध्यक्ष व सचिव भी मौजूद थे।

उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित कक्षा-12 का परीक्षा परिणाम दिनांक 31 मार्च, 2026 को प्रातः 10:00 बजे उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय से ऑनलाइन माध्यम द्वारा जारी किया जाएगा। सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल परिणाम तथा सफल-मंगलमय भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं शुभाशीष। बता दें रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए इस लिंक से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

RBSE Rajasthan Board 12th Result: कब हुई थी परीक्षाएं

आरबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थी। एग्जाम राज्य के 139 सेंटरों पर निर्धारित था। परीक्षा एक पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक हुई थी।

Rajasthan Board 12th, Inter Result 2026: इस वेबसाइट से चेक करें रिजल्ट

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in
  • digilocker.gov.in

RBSE Rajasthan Boar 12th Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  1. rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

RBSE Rajasthan Boar 12th Result 2026 Via Digilocker: डिजिलॉकर के जरिए ऐसे चेक करें रिजल्ट

डिजिलॉकर पर अपना अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले Digilocker की वेबसाइट digilocker.gov.in खोलें। इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या फिर आधार नंबर की मदद से लॉगिन करें। अब होमपेज पर सर्चबार में Board of Secondary Education Rajasthan लिखें। अब RBSE Class 12th Marksheet के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें। सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट आपको स्क्रीन पर दिखाई पड़ेगी। इसे डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित करके रख लें।

आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article