एजुकेशन

राजस्थान बोर्ड 10वीं टॉपर की मार्कशीट वायरल, तीन विषयों में 100 में से 100 नंबर

RBSE Rajasthan Board 10th Result topper 2025 Pooja Bhadu Marksheet viral: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। 10,68,078 छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच बीते साल यानी 2025 की राजस्थान बोर्ड 10वीं की टॉपर पूजा भादू की मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Image

Rajasthan Board 10th Result topper 2025 Pooja Bhadu

RBSE Rajasthan Board 10th Result topper 2025 Pooja Bhadu Marksheet viral: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। 10,68,078 छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान बोर्ड इस बार इतिहास रचने की तैयारी में है। पहली बार ऐसा हो सकता है कि 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के रिजल्ट मार्च महीने में ही घोषित कर दिए जाएं। इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। राज्यभर में 6,195 परीक्षा केंद्रों पर कुल 10,68,078 छात्रों ने परीक्षा दी। राजस्थान शिक्षा विभाग इस बार 01 अप्रैल से नया सत्र शुरू करने जा रहा है। ऐसे में मार्च महीने में ही बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया जाना है। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के इंतजार के बीच बीते साल यानी 2025 की राजस्थान बोर्ड 10वीं की टॉपर पूजा भादू की मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

राजस्थान बोर्ड टॉपर पूजा भादू (RBSE Topper Marksheet)

2025 में राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शारदा बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नागौर की छात्रा पूजा भादू (Pooja Bhadu) ने टॉप किया था। उनके पिता का नाम रामप्रताप भादू और मां का नाम चैनी है। पूजा ने राजस्थान बोर्ड 10वीं क्लास में 600 में से 597 नंबर यानी 99.50% अंक हासिल किए थे। पूजा के तीन विषयों अंग्रेजी, सोशल साइंस और मैथ्स 100 में से 100 अंक प्राप्त किए थे। टॉपर पूजा भादू की मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Rajasthan Topper Pooja Bhadu Marksheet

Rajasthan Topper Pooja Bhadu Marksheet

राजस्थान बोर्ड 10th टॉपर पूजा भादू सक्सेस स्टोरी

पूजा भादू ने यह सफलता रोजाना स्कूल से आने के बाद 4 से 5 घंटे बिना रुके पढ़ाई करके हासिल की थी। पूजा साइंस और मैथ्स लेकर आईआईटी की तैयारी करने में जुट गई हैं। पूजा ने कहा था कि उसने मोबाइल फोन से दूरी बनाकर पढ़ाई की। पूजा के अच्छे परिणाम पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी थीं। साथ ही पूजा के स्कूल समिति ने भी उसे माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया था।

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 20 मार्च 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर 10वीं कक्षा 2026 के परिणाम जारी करेगा। 10वीं की कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अपने रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करके ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की गईं। रिजल्ट 26 मार्च तक संभावित है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article