RBSE 10th Kota Topper Asmita Nagar Motivational Story : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज यानी 24 मार्च को 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस रिजल्ट का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। ऐसा पहली बार है, जब राजस्थान बोर्ड ने इतनी जल्दी रिजल्ट जारी किए हों। इस बीच कोटा जिले के सांगोद की एक छात्रा अस्मिता नागर की खूब चर्चा हो रही है, जो पूरे जिले में शानदार प्रदर्शन कर छा गई है। अस्मिता ने बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में 97.83 मार्क्स हासिल किए हैं। इस बार राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में कुल 94.23 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। पिछले साल के मुकाबले रिजल्ट 1.7 प्रतिशत अच्छा रहा है। पिछले साल 10वीं क्लास में 93.60 % छात्र पास हुए थे।
किस स्कूल में पढ़ती हैं अस्मिता ?
अस्मिता जवाहर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांगोद में पढ़ती है। अस्मिता को गणित में पूरे 100 में से 100 नंबर मिले हैं। इसके अलावा साइंस और संस्कृत में भी उन्हें 99 और 99 मार्क्स मिले हैं।
अस्मिता अपनी सफलता का श्रेय पिता महेंद्र कुमार गोचर, मां राधिका पंवार और अपने शिक्षकों को देती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका कहना है कि अच्छे रिजल्ट के लिए नियमित रूप से पढ़ना बेहद जरूरी है और अस्मिता ने ठीक ऐसा ही किया। 10वीं बोर्ड परीक्षा में उनके बेहद अच्छे मार्क्स आए।
क्या है अस्मिता की सक्सेस का मंत्र ?
अस्मिता के पिता का कहना है कि उनकी बेटी शुरू से ही होशियार रही हैं। 8वीं में भी अस्मिता के अच्छे नंबर आए थे और 10वीं में भी उसने मन लगाकर पढ़ाई की। वो रोजाना 8 घंटे पढ़ाई करती थी। साथ ही बेटी ने सोशल मीडिया और फोन से भी दूरी बनाकर रखी थी।
बता दें कि राजस्थान बोर्ड ने 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट नहीं जारी की है लेकिन पहला स्थान पाने वाली छात्रा का नाम जारी कर दिया है। पूरे राज्य में कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में प्रिंस, सीकर की चेष्टा शर्मा ने 99 परसेंट नंबर्स के साथ एग्जाम में टॉप किया है। इस बार राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में कुल 94.23 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। पिछले साल के मुकाबले रिजल्ट 1.7 प्रतिशत अच्छा रहा है। पिछले साल 10वीं क्लास में 93.60 % छात्र पास हुए थे।
