एजुकेशन

Rajasthan Board 10th English Paper: राजस्थान बोर्ड 10वीं अंग्रेजी की परीक्षा खत्म, जानें कैसा था पेपर

Rajasthan Board 10th English Paper Analysis: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से जारी डेटशीट के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा के लिए पहले ही दिन अंग्रेजी सब्जेक्ट की परीक्षा आयोजित की गई है। बोर्ड परीक्षा खत्म होने के साथ ही पेपर पर प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा कैसी रही।

Image

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025

Photo : iStock

Rajasthan Board 10th English Paper Analysis: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से जारी डेटशीट के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा के लिए पहले ही दिन अंग्रेजी सब्जेक्ट की परीक्षा आयोजित की गई है। बोर्ड परीक्षा खत्म होने के साथ ही पेपर पर प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा कैसी रही।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज, 6 मार्च, 2025 को सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक RBSE कक्षा 10वीं अंग्रेजी परीक्षा 2025 आयोजित की। RBSE कक्षा 10वीं अंग्रेजी 2025 प्रश्न पत्र का वेटेज 40 अंकों का था। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं।

RBSE Rajasthan Board 10th English Paper: कैसा था इंग्लिश का पेपर?

राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा देकर निकलने वाले छात्र सोशल मीडिया पर पेपर की जानकारी देने लगे हैं। पेपर पर अंकित नामक एक छात्र ने कहा कि पेपर ज्यादा कठिन नहीं था। हालांकि, पैसेंज एंड आंसर वाला सेक्शन थोड़ा कठिन था। वहीं, आनंद मीणा नाम के एक स्टूडेंट का कहना है कि पेपर कठिन नहीं था। पेपर में सारे सवाल सिलेबस से आए थे।

राजस्थान बोर्ड 10वीं की के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अंग्रेजी के बाद अब 11 मार्च 2025 को वोकेशनल सब्जेक्ट की परीक्षा होगी। इसके बाद 12 मार्च 2025 को हिंदी की विषय की परीक्षा होगी। अंत में 4 अप्रैल 2025 को थर्ड लैंग्वेज की परीक्षा होगी।

Rajasthan Board 10th English: राजस्थान बोर्ड परीक्षा में सख्त इंतेजाम

राजस्थान बोर्ड 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की गई। शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बोर्ड प्रश्न पत्र कड़ी सुरक्षा में रखे गए हैं। वे परीक्षा केंद्र के संबंधित थाने में हथियारबंद जवान की निगरानी में हैं। परीक्षा केंद्र अधीक्षक द्वारा परीक्षा केंद्र के प्रश्न पत्र को नजदीक पुलिस थाना में सुरक्षा की दृष्टि से रखवाया गया है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article