RBSE Class 10th Result 2026 Digi Locker, Umang and SMS Se Kaise Check Kare (आरबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2026 डिजी लॉकर, उमंग और एसएमएस से कैसे जांचें): राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा की तारीख घोषित हो चुकी है। बोर्ड आज यानी 24 मार्च को रिजल्ट जारी करेगा। ऐसे में छात्रों के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से आज रिजल्ट जारी किया जाएगा। बोर्ड की तरफ से मार्कशीट ऑनलाइन अपलोड होने का काम भी लगभग पूरा होने वाला है। अकसर रिजल्ट जारी करते समय वेबसाइट धीमी होने के चांसेज रहते हैं। ऐसे में छात्र डिजिलॉकर या फिर एसएमएस के जरिये भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। चलिये आपको बताते हैं कि कैसे डिजिलॉकर, एसएमएस और उमंग ऐप के जरिये आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
DigiLocker क्या है ? What is DigiLocker
कई बार ऐसा भी होता है कि स्टूडेंट्स को DigiLocker पर रिजल्ट का ऑप्शन तुरंत नहीं दिख सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके मार्कशीट अभी भी एक्सेस की जा सकती है। DigiLocker भारत सरकार की एक डिजिटल सर्विस है जहां नागरिक जरूरी डॉक्यूमेंट्स ऑनलाइन सुरक्षित रूप से स्टोर कर सकते हैं, और यह मार्कशीट, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे डॉक्यूमेंट्स को डिजिटल फॉर्म में एक्सेस देता है।
DigiLocker पर जल्दी से नहीं दिखता रिजल्ट?
अगर रिजल्ट घोषित होने के ठीक बाद DigiLocker पर रिजल्ट लिंक नहीं दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि सभी स्टूडेंट्स के लिए मार्कशीट धीरे-धीरे अपलोड की जा रही हैं। ऐसे में, स्टूडेंट्स को कुछ समय बाद फिर से लॉग इन करना चाहिए, और वे सर्च बॉक्स में राजस्थान बोर्ड या RBSE सर्च करके भी मार्कशीट का ऑप्शन पा सकते हैं।
डिजिलॉकर से रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स: How to check result on Digilocker:
- ऑफिशियल डिजिलॉकर वेबसाइट (digilocker.gov.in) पर जाएं या डिजिलॉकर मोबाइल ऐप खोलें।
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
- होमपेज पर, Board of Secondary education Rajasthan सर्च करें।
- RBSE क्लास 10th Marksheet ऑप्शन चुनें।
- अपना रोल नंबर और दूसरी जरूरी डीटेल्स डालें।
- आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- आगे इस्तेमाल के लिए मार्कशीट डाउनलोड करके सेव कर लें।
- डिजिलॉकर पर मौजूद डिजिटल मार्कशीट में स्टूडेंट से जुड़ी जरूरी डिटेल्स होंगी, जैसे नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम और एग्जाम से जुड़ी जानकारी।
- सबसे पहले अपने फोन में मैसेज ऐप खोलें।
- नया संदेश लिखें- RJ10 (SPACE) अपना रोल नंबर
- इस मैसे को 5676750 या फिर 56263 पर भेज दें।
- आपके फोन में विषयवार अंकों के साथ परिणाम आ जाएगा।
UMANG ऐप से कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट ? How to check RBSE Result on UMANG App
- Google Play Store या फिर App Store पर जाकर UMANG App डाउनलोड करें।
- मोबाइल नंबर डालकर OTP से लॉगिन करें।
- ऐप के सर्च बॉक्स में डालें- RBSE 10rh Result
- अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी डालें।
- आपको स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
