RBSE 10 Supplementary Exams 2026: आ गई सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख, यहां देखें पूरा शेड्यूल

RBSE 10 Supplementary Exams 2026: बोर्ड ने 2026 की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। ये परीक्षाएं 14 मई से 16 मई तक, सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

RBSE 10 Supplementary Exams 2026 Date Sheet Out: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 2026 की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए डेट शीट जारी कर दी है। शेड्यूल के अनुसार, ये परीक्षाएं 14 मई से 16 मई तक, सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक (सुबह के सत्र में) आयोजित की जाएंगी। इस टाइम टेबल में माध्यमिक, व्यावसायिक, प्रवेशिका और CwSN श्रेणियों को शामिल किया गया है।

RBSE Class 10 Supplementary Exams 2026

राजस्थान कक्षा 10 बोर्ड का परिणाम 28 मार्च, 2026 को घोषित किया गया था, जिसमें कुल 10,06,450 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की, और उत्तीर्ण प्रतिशत 94.23% रहा। इसमें छात्राओं का पास प्रतिशत 94.20 रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 93.63 प्रतिशत रहा।

End of Feed