एजुकेशन

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2023: जारी हुआ राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती का शिड्यूल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 23, 2023, 05:56 PM IST

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2023 Schedule Released: राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग ने सफाई कर्मचारी भर्ती परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार यहां से चेक करें।

Image

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती का शिड्यूल 2023 (Imgae - Canva)

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2023 Schedule जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे यहां से सफाई कर्मचारी भर्ती परीक्षा की तिथियां चेक कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती अभियान के माध्यम से 13184 पदों को भर जाएगा। हालांकि हर पद के हिसाब से 63 दावेदार हैं, इसलिए परीक्षा में के लिए पूरी मेहनत करने की जरूरत है।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। क्टिकल 50 अंक का होगा और इंटरव्यू 30 अंकों का होगा। प्रैक्टिकल व इंटरव्यू जैसी प्रोसेस का वीडियो रिकॉर्ड किया जाएगा।

  • 1 नवंबर से चेक होगा डाक्यूमेंट
  • आवेदन पत्र की 3 अक्टूबर तक निकाय स्तर पर स्क्रूटिनी होगी
  • आवेदकों के डॉक्यूमेंट्स 1 नवंबर से चेक किए जाएंगे।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 25 नवंबर से होगा।
  • इंटरव्यू के एडमिट कार्ड 2 दिसंबर तक आने की संभावना है।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए 8.39 लाख आवेदन आए हैं।

चेक करें पूरा शेड्यूल

निकाय स्तर पर वर्गीकृत आवेदन पत्रों की स्क्रूटिनी करना3 अक्टूबर से 13 अक्टूबर
सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदकों को दस्तावेज परीक्षा के लिए कार्यक्रम तय करना16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर
निकायवार आवेदकों के दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचना पत्र (एडमिट कार्ड) जारी कराना25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2023
सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 1 नवंबर 2023 से 20 नवंबर 2023
सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए पात्र आवेदकों का प्रायोगिक परीक्षा एवं इंटरव्यू के लिए कार्यक्रम तय करना25 नवंबर से 27 नवंबर 2023
प्रैक्टिकल परीक्षा और इंटरव्यू एडमिट कार्ड जारी करना30 नवंबर से 2 दिसंबर
निकायवार प्राप्त ऑनलाइन आवेदन पत्रों का वर्गवार आरक्षित पदों के अनुसार वर्गीकरण करना 26 सितंबर से 29 सितंबर 2023
योग्य उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू व प्रैक्टिकल के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों से प्रैक्टिकल में गंदी जगहों को साफ करने के लिए कहा जा सकता है।
End of Article