एजुकेशन

Ptetvmou2024.com, Rajasthan PTET Result 2024: बिग ब्रेकिंग! आज शाम 4 बजे राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट

Rajasthan PTET Result 2024 Today On Ptetvmou2024.com: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा आज यानी 4 जुलाई 2024 को पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने जा (Rajasthan PTET Result) रहा है। नतीजे का ऐलान होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट Ptetvmou2024.com पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां सबसे पहले अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

Rajasthan PTET Result 2024: यहां देखें राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आज शाम 4 बजे जारी होगा प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट का रिजल्ट।
  • वर्धमान महावीर विश्वविद्यालय, कोटा ने आयोजित की थी पीटीईटी परीक्षा।
  • 4.27 लाख अभ्यर्थी हुए थे शामिल।

Rajasthan PTET Result 2024 Today On Ptetvmou2024.com: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर आ (Rajasthan PTET Result) रही है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा आज यानी 4 जुलाई 2024, गुरुवार को शाम ठीक 4 बजे पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने जा (Rajasthan PTET Result 2024 Kab Aayega) रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट Ptetvmou2024.com पर जाकर सबसे पहले अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Rajasthan PTET Result: खत्म हुआ 4 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार

इस बार राजस्थान पीटीईटी की परीक्षा 9 जून को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 4 लाख 27 हजार उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं आंसर की 17 जून को जारी हुई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 19 जून तक का समय गिया गया था। वहीं आपत्तियों का निपटारा करने के बाद आज रिजल्ट जारी होने जा रहा है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Rajasthan PTET Result 2024 Official Website: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट का लिंक

राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट के नतीजे घोषित होने के बाद सबसे पहले नीचे दिए इस लिंक पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि किसी अन्य साइट पर रिजल्ट ना देखें।
  • Ptetvmou2024.com

How To Check Rajasthan PTET Result 2024

  • सबसे पहले Rajasthan PTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां Rasthan PTET Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्कोर कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Rajasthan PTET Result: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  • कैंडिडेट का नाम (Candidate Name)
  • पंजीकरण संख्या (Registration Number)
  • प्राप्त अंक
  • कुल अंक (Total Marks)

Rajasthan PTET Result 2024: इस कोर्स में एडमिशन के लिए पात्र

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार राज्य सरकार के चार वर्षीय B.Sc B.Ed, B.A B.ED कोर्स में एडमिशन के लिए पात्र माने जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद यहां आपको सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article