Rajasthan Police SI telecom Exam 202
Rajasthan Police SI telecom Exam 2025 on 9th November RPSC Issued guidelines: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (Rajasthan Police SI Admit Card) दिया है। इसी के साथ 9 नवंबर को होने वाली इस परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा 9 नवम्बर को उप निरीक्षक दूरसंचार परीक्षा-2024 (गृह विभाग) के लिए परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए जनरल हिन्दी की परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक एवं जनरल नॉलेज और जनरल साइन्स की परीक्षा दोपहर 03ः00 बजे से सांय 05ः00 बजे तक जयपुर जिले में 121 परीक्षा केंद्रो पर होगी।
परीक्षा समन्वयक व अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) संजय कुमार माथुर ने बताया कि परीक्षा में जयपुर में उप निरीक्षक दूरसंचार परीक्षा-2024 (गृह विभाग) में 40065 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। उन्होने बताया कि परीक्षाओं के सुचारू एवं सफल संचालन हेतु कलेक्ट्रेट, जयपुर के कक्ष नं0 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो दिनांक 07.11.2025 व 08.11.2025 को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक व परीक्षा दिवस 09 नवम्बर को प्रातः 07ः30 बजे से परीक्षा उपरान्त तक नियंत्रण कक्ष से सम्बन्धित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा।
Rajasthan Police SI Admit Card 2025 Download
जयपुर स्थित परीक्षा केन्द्रों के लिए नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2206699 रहेगा। उक्त नियंत्रण कक्ष पर जयपुर में स्थापित किये गए परीक्षा केंद्रों से संबंधित जानकारियां प्रदान की जाएंगी एवं जयपुर स्थित परीक्षा केंद्रों से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। परीक्षा के आयोजन के लिए पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, नागरिक सुरक्षा विभाग, विद्युत विभाग, रोडवेज, जेसीटीसीएल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।