LIVERajasthan BSTC Admit Card 2022 : जारी हो गया बीएसटीसी का एडमिट कार्ड, panjiyakpredeled.in पर करें डाउनलोड

Rajasthan BSTC Admit Card 2022 : जारी हो गया बीएसटीसी का एडमिट कार्ड, panjiyakpredeled.in पर करें डाउनलोड
Rajasthan BSTC Pre Deled Admit Card 2022, panjiyakpredeled.in, Sarkari Result 2022 : राजस्थान प्री डीएलएड की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आ रही है। समन्वयक कार्यालय राजस्थान आज यानी 3 अक्टूबर 2022 को प्री डीएलएड परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। अभ्यर्थी मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा केंद्र संबंधित जानकारी के लिए दो नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। अभ्यर्थी 9413679750 और 8946898918 पर संपर्क कर सकते हैं। प्री डीएलएड की परीक्षाएं 8 अक्टूबर 2022 को (BSTC PRE Deled Exam 2022) आयोजित की जाएंगी, इसके लिए कुल 5 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया है। परीक्षा कुल 2 हजार 594 सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी।
Rajasthan BSTC Admit Card 2022 : Download Link | Rajasthan BSTC Admit Card 2022: Download Here
इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार राज्य सरकार के डीएलएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए पात्र माने जाते हैं। प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, राजस्थान के 372 डीएलएड कॉलेजों में कुल 25000 सीटों पर दाखिला किया जाएगा। बता दें प्री डीएलएड की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सबसे अधिक उम्मीदवारों की संख्या उदयपुर के युवाओं की है। परीक्षा एक पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा पंजीयक शिक्षा विभाग, बीकानेर द्वारा आयोजित की जाएंगी। ध्यान रहे बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही प्रवेश पत्र के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व आधार कार्ड की छायाप्रति ले जाना ना भूलें। परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है।
वहीं परीक्षा पैटर्न की बात की जाए तो यहां 600 मार्क्स के कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र को चार खंडों में (Rajasthan pre deled 2022 syllabus) विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक सेक्शन में 50 प्रश्न होंगे। जिसमें मानसिक योग्यता, राजस्थान की सामान्य जानकारी, भाषा योग्यता व शिक्षण अधिक्षमता शामिल है। प्रत्येक प्रश्व 3 मार्क्स का होगा, ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी, प्रत्येक गलत उत्तर के एक तिहाई मार्क्स काटे जाएंगे। ऐसे में जिन प्रश्नों में कंफ्यूजन हो उन्हें अटेम्प्ट करने से बचें।
Rajasthan BSTC Admit Card 2022 - देखें राजस्थान बीएसटीसी की संभावित कटऑफ
राजस्थान बीएसटी प्री डीएलएड परीक्षा के संभावित कटऑफ की बात करें तो, यहां सामान्य वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को 390 से 420 मार्क्स चाहिए होंगे। ओबीसी वर्ग के लिए 380 से 410, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 360 से 380 मार्क्स चाहिए होंगे।
Rajasthan Pre Deled Admit Card - ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
राजस्थान बीएसटीसी का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले बीएसटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर Rajastthan BSTC Pre Deled Admit card 2022 लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें। प्रवेश पत्र आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
Rajasthan BSTC Admit Card - डीएलएड का एडमिट कार्ड जारी
प्रारंभिक शिक्षा विभाग, बीकानेर ने राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अब तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan BSTC Exam 2022 Live - जान लें एडमिट कार्ड में दिए निर्देश
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा के माध्यम से राज्य के डीएलएड कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों को ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ लें।
BSTC Admit Card 2022 Live - ऐसे होगी परीक्षा
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा में कुल 4 सेक्शन होंगे। जिसमें से मानसिक योग्यता, राजस्थान की सामान्य जानकारी, शिक्षण अभिक्षमता और अंग्रेजी, संस्कृत / हिंदी से 200 मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही जवाब पर तीन अंक मिलेंगे।
BSTC Exam 2022 Live - डीएलएड कॉलेजों में मिलेगा दाखिला
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी राज्य सरकार के डीएलएड कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए योग्य होंगे। इस परीक्षा के माध्यम से 25000 सीटें भरी जाएंगी। प्रवेश परीक्षा 8 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
Rajasthan BSTC Admit Card 2022 - एडमिट कार्ड के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश
ध्यान रहे परीक्षा केंद्र पर बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी। प्रवेश पत्र के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व आधार कार्ड की छायाप्रति ले जाना ना भूलें। साथ ही परीक्षा हॉल के अंदर जाने से पहले अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि, आपके पास पर्स, मोबाइल फोन या कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइज नहीं होना चाहिए।
BSTC Admit Card 2022 Released - 25 हजार सीटों पर मिलेगा दाखिला
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा के माध्यम से 372 डीएलएड कॉलेजों में 25000 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 8 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
Rajasthan BSTC Admit Card 2022 Live - राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 8 अक्टूबर को 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए 5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अब सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan BSTC Admit Card 2022 Live - ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाएं।फिर होम पेज पर दिख रहे हैं कैंडिडेट सेक्शन में जाएं।यहां मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
BSTC Admit Card 2022 Live - राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड जल्द
राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड पर एक बड़ा अपडेट है। वेबसाइट पर परीक्षा केंद्र संबंधित जानकारी के लिए दो नंबर दिए गए हैं। अभ्यर्थी 9413679750 और 8946898918 पर संपर्क कर सकते हैं।
Rajasthan BSTC Exam 2022 Live - इस बात का रखें खास ख्याल
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह परीक्षा के दौरान नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग ना करें। ऐसा करने वाले अभ्यर्थियों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
BSTC Admit Card 2022 Live - राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड जल्द
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 8 अक्टूबर को राज्य के 2594 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एक पाली में होगी। जल्द ही इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जारी होगा।
Sarkari Result 2022 Live - कब आएगा एडमिट कार्ड
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 8 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। आमतौर पर एडमिट कार्ड परीक्षा के तीन-चार दिन पहले जारी कर दिया जाता है। हालांकि, राजस्थान बीएसटीसी का एडमिट कार्ड अभी तक नहीं जा रही किया गया है।
BSTC Admit Card 2022 Live - 5.99 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा के लिए 19 अगस्त से 7 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए लगभग 5.99 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अब जल्द ही परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
BSTC Admit Card 2022 Live - वेबसाइट पर रखें पैनी नजर
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का एडमिट कार्ड कभी भी वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। एडमिट कार्ड जारी होते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
Rajasthan BSTC Admit Card 2022 - ऐसे पता करें परीक्षा केंद्र
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा एडमिट कार्ड का इंतजार अभ्यर्थी बेसब्री से कर रहे हैं। यह परीक्षा 8 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का एडमिट कार्ड तो अभी तक नहीं जारी किया गया है हालांकि वेबसाइट पर परीक्षा केंद्र संबंधित जानकारी के लिए दो नंबर उपलब्ध कराए गए हैं।
BSTC Admit Card 2022 - एडमिट कार्ड पर बड़ा अपडेट
राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड पर एक बड़ा अपडेट है। वेबसाइट पर परीक्षा केंद्र संबंधित जानकारी के लिए दो नंबर दिए गए हैं। अभ्यर्थी इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।9413679750, 8946898918
BSTC Admit Card 2022 Live - 372 कॉलेजों में मिलेगा दाखिला
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा के माध्यम से 372 डीएलएड कॉलेजों में 25000 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए परीक्षा 8 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर अपलोड कर दिया जाएगा।
BSTC Admit Card 2022 - एडमिट कार्ड जारी होते ही यहां करें चेक
राजस्थान बीएसटीसी के एडमिट कार्ड को अभी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से अनुरोध है कि, आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए रखें। एडमिट कार्ड जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।