Rajasthan BSTC Pre DELED Admit Card 2022: राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। समन्वयक कार्यालय राजस्थान किसी भी वक्त प्री डीएलएड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in, predeled.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगें। बता दें इस बार राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 8 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। पिछले आंकड़ो को देखें तो प्रारंभिक शिक्षा विभाग परीक्षा से 7 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी कर देता है। ऐसे में उम्मीद है कि, जल्द ही प्रवेश पत्र जारी कर दिये जाएंगे।
राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2022
प्री डीएलएड परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार दो वर्षीय डिप्लोमा डीएलएड में प्रवेश ले सकते हैं। बता दें प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए दो वर्षीय डीएलएड डिप्लोमा अनिवार्य होता है। राजस्थान सरकार के 372 कॉलेजों में डीएलएड की करीब 25000 सीटें हैं, इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार प्रदेश सरकार के डीएलएड कॉलेजों में दाखिला ले सकेंगे। ध्यान रहे परीक्षा केंद्रों पर बिना प्रवेश पत्र के एंट्री नहीं दी जाएगी। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से 30 मिनट पहले पहुंचें। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
BSTC Pre DELED Admit Card 2022, ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले panjiyakpredeled.in या predeled.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Rajasthan BSTC Pre DELED Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
- प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट निकालने से पहले इसे अच्छे से जांचे लें, यदि आपके नाम, पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो या अन्य कहीं कोई श्रुटि पाई जाती है तो मेल कर शिक्षा विभाग को इसकी जानकारी दें। यदि प्रवेश पत्र पर अंकित फोटो से आपका चेहरा मैच नहीं होता है, तो परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
