Rajasthan Board Result 2026: आज राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 24 मार्च को 1 बजे राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं, 8वीं और 5वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। जिसके बाद से कई छात्रों में जश्न का माहौल है, तो वहीं कई छात्रों का मन उदास है, क्योंकि वर कुछ विषयों में पासिंग अंक प्राप्त करने में असफल हो गए है। इस स्थिति में छात्रों के साथ उनके माता पिता भी चिंता में पड़ जाते हैं। लेकिन आपको मायूस होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आपके पास अपने साल भर की मेहनत को बचाने के लिए एक नहीं कई अवसर हैं। आइए आपकी निराशा को दूर करने और उन अवसरों के बारे में बताएं।
राजस्थान बोर्ड में फेल विद्यार्थी निराश न हो, इन तरीकों से बचेगा आपका साल
परीक्षा में फेल होने या कम अंक आने पर छात्र क्या करें?
राजस्थान बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं, 8वीं और 5वीं की परीक्षा में शामिल हुए जिन छात्रों के रिजल्ट में अंक कम आए हैं उनके पास स्क्रूटनी, रीवैल्यूएशन और कंपार्टमेंट एग्जाम परीक्षा में शामिल होकर साल बचाने का मौका है। इसके साथ ही राजस्थान बोर्ड द्वारा छात्रों को साल बचाने के लिए एक विशेष मौका दिया जाएगा। आइए जानते हैं वह क्या है?
पहला ऑप्शन 'स्क्रूटनी'
छात्रों के लिए सबसे पहला ऑप्शन होता है स्क्रूटनी का। स्क्रूटनी को री चेकिंग भी कहते हैं। अगर छात्रों को पूरा भरोसा है कि उनका पेपर अच्छा गया था, लेकिन उन्हें कम अंक प्राप्त हुए हैं तो, ऐसे में वह स्क्रूटनी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसमें छात्र की आंसर कॉपी री चेक होने के लिए जाती है। लेकिन छात्रों के इसके लिए अप्लाई करने से पहले स्क्रूटनी के बारे में भी जानना जरूरी है। री चेकिंग की प्रक्रिया में देखा जाता है कि अंकों की गणना कम गलत तो नहीं हुई है। कोई आंसर चेक होने से छूट तो नहीं गया है। रीचेकिंग में छात्र अपनी आंसर कॉपी की फोटोकॉपी भी मंगा सकते हैं।
दूसरा ऑप्शन 'रीवैल्यूएशन'
दूसरा ऑप्शन होता है रिवैल्यूएशन का। रीचेकिंग में आंसर कॉपी आने के बाद यदि छात्रों को लगता है कि उन्हें अपने आंसर के अनुसार, अंक नहीं मिले हैं। तो वह रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। रीवैल्यूएशन में छात्र की कॉपी पुनः चेक किया जाता है। लेकिन आंसर कॉपी दोबारा चेक करने के दौरान अंक कम भी हो सकते हैं और बढ़ भी सकते हैं।
तीसरा ऑप्शन 'कंपार्टमेंट परीक्षा'
तीसरा ऑप्शन होता है कंपार्टमेंटल परीक्षा का। यदि छात्र एक या दो एग्जाम में पासिंग मार्क्स प्राप्त नहीं कर पाया है और फेल हो गए हैं। तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए भी जा सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा में छात्र जिस भी विषय में वह फेल हुए हैं उन्हें उसे दोबारा देने का मौका मिलता है। इस परीक्षा में छात्र न केवल अपने अंक सुधार सकते हैं, बल्कि अधिक अंक प्राप्त कर ओवरऑल अंक बढ़ा सकते हैं। क्योंकि छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा से पहले तैयारी करने का अवसर भी मिलता है। इस परीक्षा में भी यदि छात्र सफल नहीं हो पाते हैं तो उन्हें उसी कक्षा में फिर से पढ़ना होता है।
चौथा ऑप्शन 'सप्लीमेंट्री परीक्षा' एक गोल्डन चांस
कक्षा 5वीं और 8वीं के जो छात्र शैक्षणिक सत्र 2026 27 को पास करने में असफल रहते हैं, उन्हें राजस्थान बोर्ड द्वारा एक गोल्डन चांस दिया जाएगा, जिसमें उन्हें 45 दिनों के भीतर आयोजित होने वाली सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने होगा। यह नियम ऑटोमेटिक प्रमोशन को खत्म करने के लिए और छात्रों को परीक्षा अनिवार्य रूप से पास करने के लिए लाया गया है। यह केवल 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए है। इसमें छात्रों की सहायता करने और परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए स्पेशल क्लास भी दी जाएगी।
