Rajasthan Board Exam 2025: राजस्थान में 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। यहां बांसवाड़ा जिले में परीक्षा के दौरान लाउडस्पीकरों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में बांसवाड़ा जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक 21 मई तक तेज आवाज में लाउस्पीकर बजाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
आदेश में कहा गया है कि बांसवाड़ा समेत राज्यभर में बोर्ड और विश्वविद्यालय स्तर की परीक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं। ऐसे में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
प्रशासन से लेना होगा अनुमति
आदेशानुसार यदि किसी को धार्मिक, वैवाहिक, सांस्कृतिक या सामाजिक कार्यक्रम के लिए लाउड स्पीकर लगाना है तो पहले उपखंड स्तर पर प्रशासन से अनुमति लेना होगा। बिना प्रशासन की अनुमति के लाउड स्पीकर या किसी प्रकार का कोई भी ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जाएगी।
Rajasthan Board 10th 12th Exam: शुरू हो चुकी है परीक्षा
आरबीएसई 10वीं 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हो चुकी हैं। राज्यभर में परीक्षा के लिए कुल 6187 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस साल लगभग 20 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए अपने पंजीकरण करवाए हैं। परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8:30 बजे से दोपहर 11:45 बजे तक आयोजित की जा रही है
