एजुकेशन

Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा, कैसे चेक करें

Rajasthan Board 12th Result 2026 Kab Aayega: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट लगभग तैयार हो गया है। इन रिजल्ट की घोषणा 30 से 31 मार्च में किए जाने की प्रबल संभावना है। एक बार जारी होने के बाद इन्हें rajeduboard.rajasthan.gov.in पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकेगा।

Image

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा, कैसे चेक करें

Rajasthan Board 12th Result 2026 Kab Aayega: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित की गई राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट लगभग तैयार हो गया है। इन रिजल्ट की घोषणा 30 से 31 मार्च में किए जाने की प्रबल संभावना है। तीनों स्ट्रीम- साइंस, आर्ट्स और काॅमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद इन्हें rajeduboard.rajasthan.gov.in पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकेगा।

Rajasthan Board 12th Result 2026 Expected Date

राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पहले बताया था कि RBSE इंटरमीडिएट के नतीजे 31 मार्च को जारी किए जा सकते हैं। नतीजे घोषित होने के बाद, छात्र अपनी मार्कशीट देखने और सेव करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जा सकेंगे।

कब हुई थी परीक्षा?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने इस साल 12वीं क्लास की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च, 2026 तक राजस्थान के 139 सेंटरों पर आयोजित कीं। इसमें 8 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए। परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की गईं और छात्रों को सुबह 8:15 बजे से सेंटरों में एंट्री की इजाजत थी। हर पेपर तीन घंटे 15 मिनट का था।

जानें पासिंग मार्क्स बारे में

RBSE कक्षा 12 की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षाओं में बैठने की सुविधा मिलेगी।

पिछले साल का प्रदर्शन

पिछले साल यानी 2025 में कॉमर्स स्ट्रीम में पास होने का प्रतिशत सबसे अधिक 99.07% रहा, इसके बाद आर्ट्स के छात्रों का पास प्रतिशत 97.70% था, जबकि साइंस में पास होने का प्रतिशत 94.43% दर्ज किया गया।

बता दें, राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है, इन रिजल्ट को 24 मार्च को जारी किया गया था।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article