एजुकेशन

RBSE 12th Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च को? जानें कब आएगा 12वीं का परिणाम

RBSE 12th Result 2026 Date and Time: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 20 मार्च के आसपास 10वीं का रिजल्ट जारी करने को तैयार है। एक बार रिजल्ट जारी होने के 7 से 8 दिन बाद 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। राजस्थान बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार rajeduboard.rajasthan.gov.in पर से रिजल्ट देख सकेंगे।

Image

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब होगा जारी, कैसे करें चेक

RBSE 12th Result 2026 Date and Time: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 20 मार्च के आसपास 10वीं का रिजल्ट जारी करने को तैयार है। एक बार रिजल्ट जारी होने के 7 से 8 दिन बाद 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। राजस्थान बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार rajeduboard.rajasthan.gov.in पर से रिजल्ट देख सकेंगे। बता दें, राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 फरवरी से लेकर 11 मार्च, 2026 तक आयोजित कराई गई थी।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर ने आज 17 मार्च को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर जानकारी दी कि 'राजस्थान बोर्ड :- 24 मार्च को जारी होगा 5वीं और 8वीं बोर्ड का परिणाम' यानी साफ है इस बार राजस्थान बोर्ड रिकॉर्ड टाइम पर रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट पिछले साल 30 मई को और 8वीं का रिजल्ट 26 मई को जारी किया गया था। लेकिन इस साल मार्च में ही जारी किए जाने की तैयारी है।

पिछले साल कब जारी हुआ, Rajasthan Board 12th Result

पिछले साल 22 मई को राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था। इन रिजल्ट को Rajasthanboardonline.Rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर से चेक किया जा सकेगा। देखें स्ट्रीम वाइज कैसा गया था परिणाम:

राजस्थान बोर्ड साइंस का रिजल्ट 98.4 फीसदी
राजस्थान बोर्ड कॉमर्स का रिजल्ट 99.07 फीसदी
राजस्थान बोर्ड आर्टस का रिजल्ट 97.78 फीसदी
Rajasthan Board 12th Result 2026 Kaise Check Kare? राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
  • RBSE 12th Result 2025 Website पर जाएं।
  • RBSE 12th Result 2025 Link पर क्लिक करें।
  • RBSE 12th Result 2025 Roll Number डालें
  • RBSE 12th Result 2025 Check करें।

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा, RBSE 12th Result 2026 Kab aayega

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट पर भी एक जानकारी आ चुकी है, कि इस रिजल्ट को 20 से 26 मार्च के बीच जारी किया जाएगा। इस दौरान सबसे

ज्यादा संभावना 20 मार्च की है। यदि राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च को जारी किया गया तो कह सकते हैं कि 27 से 28 मार्च तक राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article