एजुकेशन

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: 20 मार्च को आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?, इस डायरेक्ट लिंक से मिलेगी मार्कशीट

Rajasthan Board 10th Result 2026 RBSE to release High School Result on 20 march 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं के परिणाम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है है। जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं का परिणाम 20 मार्च को जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करके रिजल्ट देख सकेंगे।

Image

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Rajasthan Board 10th Result 2026 RBSE to release High School Result on 20 march 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं के परिणाम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं का परिणाम 20 मार्च को जारी किया जाएगा। आरबीएसई के परिणाम बोर्ड सचिव द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित किए जाएंगे। हालांकि, हम आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहे हैं। परिणाम जारी होने के बाद छात्र आरबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं का परिणाम 2026 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करके रिजल्ट देख सकेंगे। इस वर्ष बड़ी संख्या में छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया है और अब सभी को अपने परिणाम का इंतजार है। बोर्ड ने रिजल्ट की तैयारी लगभग पूरी कर ली है।

राजस्थान में आरबीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गईं। राजस्थान बोर्ड के अनुसार, माध्यमिक परीक्षा के लिए कुल 10,68,078 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। पिछले साल बोर्ड ने 28 मई को कक्षा 10 राजस्थान बोर्ड के परिणाम घोषित किए थे। परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। पिछले साल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.60 प्रतिशत था।

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

कक्षा 10वीं का परिणाम जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले Board of Secondary Education Rajasthan की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in खोलें।
  • होमपेज पर RBSE 10th Result 2026 या Secondary Examination Result से संबंधित लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा, जहां आपको रोल नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट या PDF डाउनलोड कर लें।
  • ऑनलाइन देखा गया रिजल्ट अस्थायी होता है। मूल मार्कशीट छात्रों को बाद में उनके स्कूल से प्राप्त होगी।

राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान, अजमेर ने कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी करने की तिथि बता दी है। राजस्थान बोर्ड के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर जारी एक आधिकारिक सूचना में बताया गया कि राजस्थान बोर्ड 24 मार्च को 5वीं और 8वीं बोर्ड का परिणाम जारी करने वाला है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर से अपना परिणाम देख सकेंगे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article