एजुकेशन

Rajasthan Board 10th Result 2024 Date: इस दिन आ सकता है राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, RBSE ने दी जानकारी

Rajasthan Board 10th Result 2024 Date and Time: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। अब छात्रों को 10वीं के रिजल्ट का इंतजार है। RBSE की तरफ से 12वीं का रिजल्ट जारी करते समय 10वीं के रिजल्ट की तारीख को लेकर जानकारी दी गई थी। राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं इस साल 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थीं। इसमें कुल 11 लाख के करीब छात्र शामिल हुए हैं।

Image

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Photo : Times Now Digital

Rajasthan Board 10th Result 2024 Date and Time: राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। अब छात्रों को 10वीं के रिजल्ट का इंतजार है। राजस्थान बोर्ड की तरफ से 12वीं का रिजल्ट जारी करते समय 10वीं के रिजल्ट की तारीख को लेकर जानकारी दी गई थी। छात्रों का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी होगा।

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं का रिजल्ट मई माह में ही जारी करने का प्रयास है। बोर्ड ने कहा है कि मई के अंत में या 1 जून को 10वीं का रिजल्ट जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से अपनी मार्कशीट चेक कर सकेंगे।

RBSE 10th Result 2024: ऐसे कर सकेंगे चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Results के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Check Rajasthan Board 10th SSC Result 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करते रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Rajasthan Board 10th Result by SMS

राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं इस साल 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थीं। इसमें कुल 11 लाख के करीब छात्र शामिल हुए हैं। सभी का रिजल्ट एक साथ जारी होगा ऐसे में वेबसाइट क्रैश होने की संभावना है। इस स्थिति में छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस विकल्प खोलें। अब RJ10 स्पेस रोल नंबर टाइप करें। टाइप किया हुआ संदेश 5676750 या 56263 पर भेजें। रिजल्ट आपके फोन पर आ जाएगा।

कैसा था 12वीं का रिजल्ट?

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, कक्षा 12वीं में साइंस स्ट्रीम में इस साल कुल 97.73 फीसदी छात्रों को सफलता हासिल हुई है। इसमें कुल 2,60,078 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 98.95 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जबकि, आर्ट्स स्ट्रीम में 96.88 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली है। आर्ट्स में 5,78,494 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article