RBSE Rajasthan Board 10th Compartment Exam 2024 Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बीते 29 मई को जारी किया (Rajasthan Board 10th Compartment Exam) गया था। इस बार कक्षा 10वीं का पास पर्सेंटेज कुल 93.03 प्रतिशत देखने को (RBSE 10th Compartment Exam) मिला था। यहां लड़कों का पास प्रतिशत 92.64% व लड़कियों का पास पर्सेंटेज 93.46% दर्ज किया गया था। वहीं यदि किसी छात्र के एक का यो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आए हैं तो निराश ना हों, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। उम्मीद है कि इस सप्ताह सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकेंगे।
बता दें इस बार कुल 27,797 छात्र पूरक परीक्षा में शामिल होंगे। जिसमें से कुल 14,688 छात्र और 13,111 छात्राएं शामिल हैं। वहीं यदि किसी छात्र को लगता है कि उनके किसी विषय में कम मार्क्स रह गैं हैं तो बोर्ड स्क्रूटनी का विकल्प भी रखता है।
