पंजाब के जिला न्यायालयों में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के तहत काम करने वाली Society for Centralized Recruitment of Staff in Subordinate Courts (SSSC) ने क्लर्क के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आधिकारिक वेबसाइट पर यह नोटिफिकेशन आज 3 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। इस भर्ती के जरिए कुल 1,270 पद भरे जाएंगे।
पंजाब हाई कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जारी
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे शुरू होगी। उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन SSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in के जरिए ऑनलाइन करना होगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
क्लर्क पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से BA, BSc या इसके बराबर की बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा 10वीं कक्षा में पंजाबी विषय पढ़ा होना जरूरी है। उम्मीदवार को कंप्यूटर चलाने की जानकारी भी होनी चाहिए। ये सभी योग्यताएं आवेदन की आखिरी तारीख तक पूरी होना जरूरी है।
उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 37 साल रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।
ऐसे करें आवेदन
- आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार sssc.gov.in पर जाएं।
- 'Clerk District Courts of Punjab' भर्ती के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके व्यक्तिगत, शैक्षणिक और कैटेगरी से जुड़ी जानकारी भरें।
- फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने के बाद निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड करके अपने पास जरूर रख लें।
सैलरी कितनी होगी
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 के पे स्केल के तहत शुरुआती 29,200 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। भर्ती से जुड़ी फीस, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी शर्तों की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Railway में 2008 अप्रेंटिसशिप के लिए मौका, जानें कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन
