Punjab And Sind Bank Recruitment 2025: सरकारी बैंक में काम करने की इच्छा रखने वालों के लिए सुनहरा मौका है। 117 साल पुराने पंजाब एंड सिंध बैंक ने क्रेडिट ऑफिसर और एग्रीकल्चर फील्ड अफसर जैसे पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के जरिये 190 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 10 अक्टूबर 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती में क्रेडिट ऑफिसर (Credit Officer) और एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर (Agriculture Field Officer) इन दोनों ही पदों के लिए 190 वैकेंसियां हैं।
Punjab and Sind Bank
क्रेडिट अफसर के लिए फाइनेंस या फिर बैंकिंग से ग्रेजुएशन जरूरी है। वहीं एग्रीकल्चर अफसर के लिए एग्रीकल्चर या फिर उससे जुड़े सब्जेक्ट्स में डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा बैंकिंग सेक्टर में एक्सपीरियंस वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस भर्ती के लिए चुने हुए उम्मीदवारों को हर महीने 64,820 से लेकर 93,960 रुपये तक की सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही बैंक की तरफ से अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं मिलेंगी।
आवेदन के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
- पंजाब एंड सिंध बैंक की वेबसाइट पर जाएं।
- रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाएं।
- नोटिफिकेशन पढ़कर अप्लाई नाऊ पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन फॉर्म भरें और फिर डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- प्रिंट आउट निकालकर रख लें।
