PSEB Punjab 12th Result 2026: इस दिन खत्म होगा 12वीं के छात्रों का इंतजार, pseb.ac.in जारी होगा पंजाब रिजल्ट

PSEB Punjab 12th Result 2026: पीसीईबी द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट भी जल्द जारी किए जाने वाले है। बोर्ड द्वारा परिणामों की घोषणा किए जाने की तिथि जारी कर दी गई है।

PSEB Punjab 12th Result 2026: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) द्वारा 10वीं कक्षा के परिणाम 11 मई को घोषित कर दिए हैं, जिसके बाद अब 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार और बढ़ गया है। बता दें कि कुछ ही दिनों में 12वीं के छात्रों का इंतजार भी खत्म होने वाला है। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कक्षा 12वीं के नतीजे 13 मई 2026 को जारी किए जाएंगे। बोर्ड के अध्यक्ष जल्द ही रिजल्ट जारी होने के सटीक समय की घोषणा करेंगे। परिणामों की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसके तुरंत बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में औपचारिक घोषणा के बाद ही आधिकारिक वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक सक्रिय किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर के साथ तैयार रहें ताकि लिंक एक्टिव होते ही वे तुरंत अपनी डिजिटल मार्कशीट देख सकें।

पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट होगी जारी

नतीजों की घोषणा के साथ ही बोर्ड इस साल के टॉपर्स की सूची भी साझा करेगा। पिछले वर्ष के प्रदर्शन पर नजर डालें तो हरसिमरत ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वहीं, मनदीप कौर और अर्शित 498 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बार भी छात्रों को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

End of Feed