एजुकेशन

PSEB 5th Result 2026 : पंजाब बोर्ड 5वीं रिजल्ट कब आएगा, देखें पिछले सालों का ट्रेंड

PSEB कक्षा 5 के नतीजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाएंगे, जिसे बोर्ड के अधिकारी आयोजित करेंगे। नतीजों के साथ-साथ, प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नाम, पास होने का प्रतिशत, जिला-वार पास प्रतिशत और लिंग-वार विवरण भी साझा किए जाएंगे। पिछले कुछ सालों में परिणाम अप्रैल में घोषित किए गए थे। देखिये बीते कुछ सालों में पंजाब बोर्ड 5वीं का रिजल्ट कब-कब आया... Punjab Board 5th result, PSEB Class Five Result, How to Check Punjab Board 5th result

Image

PSEB Class 5th Result 2026

Punjab Board 5th Result : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) जल्द ही PSEB कक्षा 5वीं का परिणाम 2026 जारी कर सकता है। जिन छात्रों ने कक्षा 5 की परीक्षा दी है, वे परिणाम घोषित होने पर PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। कक्षा 5 के नतीजे थर्ड-पार्टी रिजल्ट वेबसाइट्स पर भी देखे जा सकते हैं। छात्रों को अपने नतीजे देखने और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए अपने नाम या रोल नंबर की जरूरत होगी। कक्षा 5 की परीक्षा 6 मार्च से 12 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थी।

छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। PSEB कक्षा 5 के नतीजे जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। TOI की रिपोर्ट के अनुसार, नतीजे अप्रैल के पहले हफ्ते तक घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिये छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अपडेट के लिए पल-पल आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

PSEB कक्षा 5 के नतीजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाएंगे, जिसे बोर्ड के अधिकारी आयोजित करेंगे। नतीजों के साथ-साथ, प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नाम, पास होने का प्रतिशत, जिला-वार पास प्रतिशत और लिंग-वार विवरण भी साझा किए जाएंगे। पिछले कुछ सालों में परिणाम अप्रैल में घोषित किए गए थे। देखिये बीते कुछ सालों में पंजाब बोर्ड 5वीं का रिजल्ट कब-कब आया...

  • 2025 में, PSEB कक्षा 5 के नतीजे 9 अप्रैल को घोषित किए गए थे। कक्षा 5 की परीक्षा में कुल 300575 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 299204 उम्मीदवार पास हुए। कुल पास प्रतिशत 99.54% रहा। 1710 उम्मीदवारों को रोक दिया गया।
  • 2024 में, PSEB कक्षा 5 का नतीजा 1 अप्रैल को घोषित किया गया था और स्कोरकार्ड 2 अप्रैल को जारी किया गया था। कुल पास प्रतिशत 99.84% रहा।
  • 2023 में, पंजाब बोर्ड कक्षा 5 का नतीजा 6 अप्रैल को घोषित किया गया था और स्कोरकार्ड 7 अप्रैल को जारी किया गया था। इस साल पास प्रतिशत 99.69% रहा।
  • 2022 में, पंजाब बोर्ड कक्षा 5 का नतीजा 6 मई को घोषित किया गया था और स्कोरकार्ड 7 मई को वेबसाइट पर साझा किया गया था। कुल पास प्रतिशत 99.57% रहा।

PSEB कक्षा 5वीं 2026: परिणाम कैसे देखें How to check PSEB Class 5th Result:

जिन छात्रों ने परीक्षा दी है, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं...

  • PSEB की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए 'PSEB Class 5 Result 2022' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी लॉगिन डिटेल्स डालें और 'Submit' पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य में ज़रूरत पड़ने पर इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रख लें।

इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार PSEB की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी फर्जी वेबसाइट से बचें और इसपर भरोसा ना करें।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article