Portugal में पढ़ाई का है ड्रीम? इस शानदार स्कॉलरशिप से आसानी से पूरा होगा सपना, जानें आवेदन प्रक्रिया और पूरी डिटेल्स

Portugal से पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, लेकिन आर्थिक तंगी रास्ते की बाधा बनी हुई है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। पुर्तगाल सरकार द्वारा विदेशी मेधावी छात्रों को शिक्षा स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। जो उनकी शिक्षा पूरी करने में सहायता देती है।

Portugal Education Scholarships for International Students: दक्षिण-पश्चिम यूरोप में स्थित पुर्तगाल (Portugal) केवल फुटबॉल के लिए ही नहीं, अपनी समृद्ध संस्कृति, बेहतरीन मौसम, कम खर्च और वर्ल्ड क्लास हायर एजुकेशन के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय छात्रों के बीच यह एक पसंदीदा स्टडी एब्रॉड डेस्टिनेशन बना हुआ है। यहां की प्राचीन यूनिवर्सिटीज में आधुनिक शिक्षा प्रणाली का अनूठा संगम देखने को मिलता है।

Portugal

Portugal Education Scholarships for Internation Students (Photo - AI/Newsroom Verified)

हालांकि, कई मेधावी छात्र केवल विदेश में पढ़ाई के ऊंचे खर्च और ट्यूशन फीस के कारण अपने सपने को पीछे छोड़ देते हैं। ऐसे छात्रों की मदद के लिए पुर्तगाली सरकार स्कॉलरशिप (Portugal Scholarship) योजनाएं प्रदान करती है। यदि आप भी पुर्तगाल में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं, तो वहां की प्रमुख स्कॉलरशिप और आवेदन प्रक्रियाओं के बारे में आपके लिए जानना जरूरी है।

End of Feed