Re-NEET UG 2026: क्या बदल गया है नीट परीक्षा का पैटर्न? सोशल मीडिया के दावे पर PIB ने बताया पूरा सच

Re-NEET UG 2026: 21 जून को होने वाली री-नीट यूजी परीक्षा के पैर्टन में बदलाव को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से सर्कुलेट हो रहा है। इस पर पीआईबी ने फेक्ट चेक कर इसे फर्जी बताया।

Re-NEET UG 2026: एनटीए द्वारा आयोजित की जाने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, अंडर ग्रेजुएट री-एग्जाम (NEET UG) 2026 परीक्षा के पैटर्न में बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे किए जा रहे हैं, जिसे केंद्र सरकार की एजेंसी प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। पीआईबी ने साफ किया है कि री-नीट परीक्षा के आधिकारिक पैटर्न में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस बीच परीक्षार्थियों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फर्जी सर्कुलर पर ध्यान न देने।

NEET UG 2026

NEET UG 2026

सोशल मीडिया पर वायरल सर्कुलर निकला फर्जी

पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 27 मई की तारीख वाला एक लेटर तेजी से सर्कुलेट हो रहा है। इस सर्कुलर का टाइटल था —'RE-NEET (UG) 2026 के लिए परीक्षा की तैयारी और मॉडरेशन पैनल को निर्देश'। बता दें कि तेजी से सर्कुलेट हो रहे इस फर्जी लेटर में दावा किया गया था कि छात्रों की "कॉन्सेप्ट की समझ, एनालिटिकल रीजनिंग और एप्लीकेशन-बेस्ड लर्निंग" को परखने के लिए मुख्य परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किए गए हैं। पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने इस पर त्वरित एक्शन किया और स्पष्ट किया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा ऐसा कोई भी आदेश या सर्कुलर जारी नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर तल रहे इस दावे को पूरी तरह फर्जी बताया और छात्रों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी।

End of Feed