PFRDA Grade A Admit Card 2026 Download: पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने ग्रेड A भर्ती 2026 की फेज 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना हॉल टिकट PFRDA की आधिकारिक वेबसाइट pfrda.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं। Grade A Phase 1 परीक्षा 15 अक्टूबर 2026 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर जाने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की वैध कॉपी साथ ले जाना जरूरी होगा।
PFRDA ने जारी किया ग्रेड A परीक्षा का प्रवेश पत्र
इस भर्ती अभियान के जरिए अलग-अलग स्ट्रीम में करीब 30 ग्रुप A अधिकारी पदों को भरा जाएगा। इनमें जनरल, रिसर्च और एक्चुअरी समेत अन्य स्ट्रीम शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में होगी और फेज 1 इसका पहला लिखित चरण है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: DSSSB ने निकाली ढेरों पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी जानकारी के साथ परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग टाइम जैसी जरूरी जानकारी दी गई है।
PFRDA Grade A Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले PFRDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद वेबसाइट के Careers सेक्शन में जाएं और Grade A Phase 1 Admit Card Download Link पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी कैप्चा जैसी मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए इसका प्रिंट निकालकर रख लें।
अगर एडमिट कार्ड में नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र या किसी अन्य जानकारी में गलती दिखाई देती है तो उम्मीदवारों को तुरंत PFRDA से संपर्क करना चाहिए। परीक्षा वाले दिन तक इंतजार करना ठीक नहीं होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Railway में 2008 अप्रेंटिसशिप के लिए मौका, जानें कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन
