Patna School Closed: पटना में आसमान से बरस रही आग, 5वीं तक स्कूल बंद; कक्षा 6 से 8 का समय बदला

Patna School Closed: पटना में भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा 5वीं तक स्कूल बंद करने के आदेश के साथ 6वीं से 8वीं क्लास तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया है।

Patna School Closed: बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई जिले भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी है। दोपहर के समय आसमान से बरसती आग और तेज धूप के कारण आमलोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इससे जनजीवन प्रभावित नजर आ रहा है। इस तपती गर्मी और हीटवेव का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पटना के जिलाधिकारी (DM) त्यागराजन ने पटना के स्कूलों को लेकर एक बड़ा आदेश जारी किया है।

Patna School Closed

Patna School Closed

पांचवीं कक्षा तक बंद रहेंगे स्कूल

पटना जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 5वीं क्लास तक के छात्रों के लिए बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी प्री-स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र भी इस अवधि के दौरान बंद रहेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि जिलाधिकारी का यह आदेश 22 मई से 26 मई तक प्रभावी रहेगा।

End of Feed