Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: परीक्षा की टेंशन कैसे दूर करें, पीएम मोदी ने दिया छात्रों को सफलता का मूलमंत्र
Pariksha Pe Charcha 2026 Episode 2 LIVE Youtube, Streaming, PM Modi Live Today (परीक्षा पे चर्चा लाइव): आज यानी 9 फरवरी को परीक्षा पे चर्चा का दूसरा एपिसोड रिलीज होने जा रहा है। परीक्षा पे चर्चा के दूसरी एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, गुजरात और असम के छात्रों से बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम को दूरदर्शन, डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, डीडी इंडिया या पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और Mygov पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा फेसबुक और ऑल इंडिया रेडियो (Pariksha Pe Charcha Live Stream Link) पर भी इसका प्रसारण किया जाएगा।
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: परीक्षा की टेंशन कैसे दूर करें, पीएम मोदी ने दिया छात्रों को सफलता का मूलमंत्र
पीपीसी 2026 के पहले एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को बताया था कि एग्जाम हमें अपने आपको एग्जामिन करने के लिए होता है। ऐसे में हमारा गोल एग्जाम में नंबर नहीं हो सकता है, हमारा गोल संपूर्ण जीवन के विकास का होना चाहिए। हमें अपने आपको सीमित नहीं करना चाहिए। पीएम ने सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया कि जिंदगी सबसे ज्यादा उत्तम बनें, जीवन अपना सर्वश्रेष्ठ बनें, अपना पूरा जीवन शानदार रहे इसके लिए जीवन को तैयार करना है। शिक्षा एक माध्यम है इसी के आधार पर करना चाहिए।
इसके अलावा जिन छात्रों का गेमिंग में इंटरेस्ट है उस पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि गेमिंग में इंटरेस्ट है, पेरेंट्स कहते हैं कि पढ़ाई पर ध्यान दो। मुझे कैसे पता चलेगा कि क्या करूं। माता-पिता डांटते रहते हैं कि गेम मत खेलो। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि सब चुपचाप करते रहो। सफल होंगे तो घरवाले पूरे मोहल्ले में कहेंगे कि मेरे बेटे ने ये किया। आपकी सफलता उनका गर्व बन जाता है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रोफाइल बनाइए। यहां पंचतंत्र पर गेम बनाइए, हनुमानजी की कथा पर गेम बनाओ, अभिमन्यु पर गेम बनाओ, भारतीय कथा-कहानियों पर गेम बनाओ। उन्होंने कहा लेकिन हमें जुआं से बिल्कुल दूर रहना है, यह एक बर्बादी है इसको नहीं होने देना है। लेकिन गेमिंग एक स्किल है।
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: आपकी लाइफ में टीचर का महत्व क्या है
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: परीक्षा की टेंशन कैसे दूर करें
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: गुजरात में जय और रवि से मिले
पढ़ाई और स्पोर्ट्स को कैसे बैलेंस करें
परीक्षा का रिवीजन कैसे करें
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: एग्जाम के बाद वेकेशन पर कहांं जाएं
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: एआई पर प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: मोटिवेशन या अनुशासन क्या है जरूरी
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: 2047 तक विकसित भारत कैसे बनेगा
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: पढ़ाई और पैशन दोनों के बीच बैलेंस कैसे बनाएं
स्टार्टअप के लिए किन किन विषय की जानकारी चाहिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रा के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पहले आपका ध्यान इस बात पर होना चाहिए कि आप क्या करना चाहते हैं। कुछ स्टार्टअप ऐसे हैं जो सिर्फ टेक्नोलॉजी में इनोवेशन करना चाहते हैं। किसी को लगता है कि मैं ड्रोन बनाऊं, तो किसी को लगता है कि मैं घर में बिजली की व्यवस्था ऐसे ही कर दूं। स्टार्टअप आप कभी भी शुरू कर सकते हैं। छोटे छोटे काम से भी आप स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं।
