एजुकेशन

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां नहीं रुकती है ट्रेन! यहां से पैदल पहुंच सकते हैं बांग्लादेश

Indian Railway Facts : एक ऐसा रेलवे स्टेशन जो भारत और बांग्लादेश को रेल लाइन से जोड़ता है। साथ ही यहां पर कोई भी ट्रेन नहीं रुकती। इसका नाम है-- सिंहाबाद रेलवे स्टेशन। ये वैसे तो बिल्कुल आम रेलवे स्टेशन की ही तरह है लेकिन यहां पर टिकट काउंटर वेटिंग हॉल तक नहीं है, जो आपको हर स्टेशन पर देखने को मिल जाएगा।

Image

Railway Station

Indian Railway Facts in Hindi: भारत का रेल नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है। भारतीय रेलवे से जुड़े कई ऐसे फैक्ट्स हैं, जो बेहद दिलचस्प हैं। वहीं कई ऐसे फैक्ट्स हैं, जो हैरान करके रख देते हैं। करोड़ों की संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते हैं। भारत में भी हजारों की संख्या में रेलवे स्टेशन मौजूद हैं। मगर एक रेलवे स्टेशन ऐसा भी है, जहां पर कोई भी ट्रेन नहीं रुकती। इस रेलवे स्टेशन पर भारत, बांग्लादेश और नेपाल के बीच चलने वाली मालगाड़ियां जाती हैं। जिसकी वजह से इस स्टेशन पर कोई भी ट्रेन नहीं रुकती हैं।

सिंहाबाद रेलवे स्टेशन

ये रेलवे स्टेशन भारत और बांग्लादेश को रेल लाइन से जोड़ता है। इसका नाम है-- सिंहाबाद रेलवे स्टेशन। ये वैसे तो बिल्कुल आम रेलवे स्टेशन की ही तरह है लेकिन यहां पर टिकट काउंटर वेटिंग हॉल तक नहीं है, जो आपको हर स्टेशन पर देखने को मिल जाएगा।

यहां नहीं रुकती कोई ट्रेन

यहां पर कई सारी ट्रेनें गुजरती हैं। सिंहाबाद रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन नहीं जाती हैं। इस रेलवे स्टेशन पर भारत, बांग्लादेश और नेपाल के बीच चलने वाली मालगाड़ियां जाती हैं। जिसकी वजह से इस स्टेशन पर कोई भी ट्रेन नहीं रुकती हैं।

भारत का आखिरी रेलवे स्टेशन

भारत के पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक रेलवे स्टेश मौजूद है, जिसे भारत का आखिरी रेलवे स्टेशन कहा जाता है। इसका निर्माण ब्रिटिश शासन काल में हुआ था। सिंहाबाद रेलवे स्टेशन के बाद बांग्लादेश शुरू हो जाता है। इसे देश का आखिरी रेलवे स्टेशन कहा जाता है। सिंहाबाद रेलवे स्टेशन बहुत ही छोटा रेलवे स्टेशन है। ये देश के एक कोने में स्थित है। यहां से बहुत ही कम ट्रेनें गुजरती हैं, जो यहां से बिना रुके पास होती है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस रेलवे स्टेशन से बांग्लादेश काफी नजदीक है। यहां से आप पैदल ही बांग्लादेश तक पहुंच सकते हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article