ओडिशा के 20 जिलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद खुले स्कूल, कुछ जिलों में बढ़ाई गई छुट्टियां

ओडिशा के 30 में से 20 जिलों में डेढ़ महीने से अधिक के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय फिर से खुल गए, जबकि प्राधिकारियों ने लू की स्थिति को देखते हुए 10 जिलों में छुट्टियां बढा दी हैं।

Odisha School News: ओडिशा के 30 में से 20 जिलों में डेढ़ महीने से अधिक के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज 18 जून को विद्यालय फिर से खुल गए, जबकि प्राधिकारियों ने लू की स्थिति को देखते हुए 10 जिलों में छुट्टियां बढा दी हैं। अधिकारियों ने बताया कि बलांगीर, सोनपुर, गंजाम, अनुगुल, देवगढ़, बौध, झारसुगुड़ा, बरगढ़, संबलपुर और सुंदरगढ़ जिलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 जून तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए नुआपाड़ा जिले में सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे तक की विद्यालयों का संचालन शुरू किया गया।

Odisha School News

प्रदेश के खुर्दा जिले और पड़ोसी कटक समेत शेष जिलों में सरकारी और निजी दोनों तरह के विद्यालय खुल गए हैं। कक्षाएं फिर से शुरू होने पर शिक्षकों और विद्यालय के कर्मचारियों ने प्रवेश द्वारों पर छात्रों का स्वागत किया।

End of Feed