Odisha सरकार का ऐतिहासिक कदम: अब सरकारी संस्थानों में KG से लेकर PG तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा

Odisha सीएम मोहन चरण माझी की सरकार ने घोषणा की है कि अब राज्य के सभी सरकारी स्कूलों और कॉलेज में केजी से लेकर पीजी कोर्स तक की पढ़ाई मुफ्त में प्रदान की जाएगी। यह फैसला आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए वरदान सा है।

Odisha के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य की जनता के लिए कई बड़े और ऐतिहासिक ऐलानों की एक झड़ी लगा दी है। शुक्रवार यानी 12 जून 2026 को मीडिया ब्रीफिंग में मुख्यमंत्री ने घोषणा कि है कि राज्य के सभी सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में किंडरगार्टन यानी KG से लेकर पोस्ट-ग्रेजुएट लेवल तक की शिक्षा पूरी तरह से मुफ्त प्रदान की जाएगी। ओडिशा सरकार के शिक्षा की दिशा में उठाए इस कदम का सबसे बड़ा लाभ उन लोगों को होगा, जो आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं और प्रतिभाशाली होने के बावजूद उन्हें शिक्षा का रास्ता छोड़ना पड़ता है। लेकिन अब सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले से आर्थिक तंगी के कराण राज्य के किसी भी छात्र को पढ़ाई नहीं छोड़नी पड़ेगी।

Odisha Free Education

ओडिशा के सरकारी संस्थानों में KG से लेकर PG तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा (Photo - AI)

शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव

मुख्यमंत्री माझी ने अपनी मीडिया ब्रीफिंग के दौरान यह भी कहा कि मुफ्त शिक्षा नीति को लागू करने वाला ओडिशा देश का पहला राज्य बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस नीति का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को सही मायने में हर वर्ग के लिए सुलभ बनाना है। अब आर्थिक कारणों से कोई भी बच्चा शिक्षा के क्षेत्र में पीछे नहीं रहेगा। इतना ही नही इससे जमीनी स्तर पर उतराने के साथ शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। जो इस प्रकार है-

End of Feed