एजुकेशन

NVS Class 6 Admission 2025: दो घंटे में 80 सवाल, कितने मार्क्स की होगी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, देखें एग्जाम पैटर्न और सिलेबस

Navodaya Vidyalaya Class 6 Entrance Exam Pattern: नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को Navodaya Vidyalaya Admission की ऑफिशियल वेबसाइट- navodaya.gov.in और एंट्रेंस एग्जाम की वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

Image

नवोदय विद्यालय एग्जाम पैटर्न 2025

Photo : Times Now Digital

Navodaya Vidyalaya Class 6 Entrance Exam Pattern: नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए काम की खबर है। नवोदय विद्यालय समिति की तरफ से कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में जो अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन नवोदय विद्यालय में कराना चाहते हैं वो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। नवोदय विद्यासय में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में होती है। इसमें आवेदन करने से पहले NVS Entrance Exam 2025-26 की डिटेल्स अच्छे से चेक कर लें। आइए नवोदय प्रवेश परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस को विस्तार से जानते हैं।

NVS Class 6 Entrance Exam Date: कब होगी परीक्षा?

नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने के लिए दो महीने का समय दिया गया है। इस प्रवेश परीक्षा के लिए 16 सितंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जो प्रवेश परीक्षा परीक्षा आयोजित होती है उसे जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट यानी JNVST कहा जाता है। नवोदय विद्यालाय के लिए प्रवेश परीक्षा दो चरणों में होगी।

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का पहला चरण यूपी 18 जनवरी 2025 को होगा। इस दिन आंध्र प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश (दिबांग घाटी और तवांग को छोड़कर), बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के चंबा, किन्नौर, मंडी, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति और शिमला को छोड़कर सभी जगहों पर परीक्षा होगी। वहीं, जम्मू और कश्मीर (केवल जम्मू-I, जम्मू-II और सांबा के लिए) झारखंड और केरल में परीक्षा होगी। इसके अलावा कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग को छोड़कर), अंडमान और निकोबार केंद्र शासित प्रदेश द्वीप समूह, चंडीगढ़, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, दिल्ली, लक्षद्वीप और पुड्डुचेरी में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

NVS Admission

नवोदय विद्यालय एडमिशन 2025

दूसरे चरण की परीक्षा 12 अप्रैल 2025 को होगी। इसमें जम्मू और कश्मीर में (जम्मू-I, जम्मू-II और सांबा को छोड़कर), मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और दिबांग घाटी और तवांग जिलों में अरुणाचल प्रदेश, चम्बा, किन्नौर, मंडी, सिरमौर, कुल्लू जिलों में, हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति और शिमला, दार्जिलिंग जिले में पश्चिम बंगाल, और लद्दाख के लेह और कारगिल जिले में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

NVS Class 6 Entrance Exam Pattern: किस पैटर्न पर होगी परीक्षा?

  • नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पेपर और पेन मोड में आयोजित की जाएगी।
  • इस प्रवेश परीक्षा में पेपर ओएमआर शीट पर लिए जाएंगे।
  • इस परीक्षा में कुल 80 सवाल पूछे जाते हैं।
  • पूरी परीक्षा 100 अंकों की होती है।
  • इस परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स को दो घंटे का समय दिया जाता है।
  • दिव्यांग छात्रों को 40 मिनट का अतिरिक्त समय मिलता है।
  • पेपर में तीन सब्जेक्ट से सवाल पूछे जाते हैं।

सब्जेक्ट वाइज एग्जाम पैटर्न

मेंटल एबिलिटी- एनवीएस प्रवेश परीक्षा के पेपर में पहला सब्जेक्ट मेंटल एबिलिटी टेस्ट का होता है। इस सब्जेक्ट से 40 सवाल होंगे। इसके लिए 50 मार्क्स निर्धारित है। इस विषय के लिए 60 मिनट यानी 1 घंटे का समय मिलता है।

अर्थमैटिक टेस्ट- पेपर में दूसरा सब्जेक्ट Arithmetic Test का होता है। इस सब्जेक्ट के लिए 30 मिनट का समय मिलेगा। इसमें 20 सवालों के जवाब देने होंगे। इसके लिए 25 मार्क्स निर्धारित होगा।

लैंग्वेज टेस्ट- एनवीएस के एंट्रेंस एग्जाम में तीसरा पेपर Language Test का होता है। इस सब्जेक्ट से 20 सवाल होंगे, जिसके लिए 25 अंक निर्धारित है। इसके लिए भी 30 मिनट का ही वक्त मिलता है। ऐसे में पूरी परीक्षा 60+30+30= 120 मिनट यानी 2 घंटे की होती है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article