JEE Main 2025 Session 2 Schedule Time Table: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main) सत्र 2, 2025 के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। ये परीक्षाएं 2, 3, 4, 7, 8 और 9 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएंगी, इच्छुक उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in से परीक्षा का टाइमटेबल चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main 2025 Session 2 Schedule के अनुसार, NTA देश भर के विभिन्न शहरों और भारत के बाहर 15 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर JEE Main 2025 सत्र 2 का आयोजन कर रहा है। JEE Main Paper 1 (BE, BTech) पहले पांच दिनों में आयोजित किया जाएगा, जबकि JEE Mains पेपर 2A (BArch), पेपर 2B (BPlanning), और BArch और BPlan के लिए संयुक्त पेपर अंतिम दिन आयोजित किए जाएंगे।
JEE Main Session 2 Schedule How to Check
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र यहां से पूरा शेड्यूल देखें:-
- सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- News & Events के नीचे देखें
- Examination Schedule for JEE (Main)-2025 Session-2 Reg. पर क्लिक करें।
- पीडीएफ रूप में नया पेज खुलेगा।
| तारीख | पेपर | शिफ्ट | अप्रैल 2, 3, 4, 7, 2025 | पेपर 1 (बीई/बीटेक) | पहली शिफ्ट (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक)
दूसरी शिफ्ट (दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक)
कब तक जारी होगी परीक्षा शहर की पर्ची और एडमिट कार्ड
जेईई मेन 2025 सूचना बुलेटिन के अनुसार, उम्मीदवार जेईई मेन सत्र 2 शहर की सूचना पर्ची मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद कर सकते हैं। दूसरी ओर, जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 निर्धारित परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
जेईई मेन्स 2025 सेशन 1 पेपर 1 का रिजल्ट 11 फरवरी 2025 को जारी किया गया था, जबकि पेपर 2 का रिजल्ट 23 फरवरी 2025 को घोषित किया गया था।
