JEE Main 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा, मुख्य (जेईई मेन) 2026 में शामिल होने की योजना बना रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सलाह जारी की है। एनटीए ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे जेईई मेन 2026 के लिए आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेजो को अपडेट कर लें, ताकि बाद में किसी भी विसंगति, शिकायत या अस्वीकृति से बचा जा सके।
एक रिपोर्ट के अनुसार, जेईई मेन 2026 सत्र 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र अक्टूबर 2025 में एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
दो सत्रों में होगी परीक्षा
पिछले कुछ वर्षों की तरह, एनटीए जेईई मेन 2026 दो सत्रों में आयोजित करेगा:
- पहला सत्र जनवरी 2026 में आयोजित किया जाएगा
- दूसरा सत्र अप्रैल 2026 में निर्धारित किया जाएगा।
कहां से करेंगे पंजीकरण
ऑनलाइन आवेदन पत्र/पंजीकरण लिंक एनटीए द्वारा आधिकारिक जेईई मेन वेबसाइट, यानी jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।
किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
जेईई मेन 2026 पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजो की सूची इस प्रकार है:
(क) आधार कार्ड: सही नाम, जन्मतिथि (कक्षा 10वीं के प्रमाण पत्र के अनुसार), नवीनतम फ़ोटो, पता और पिता के नाम के साथ अद्यतन होना चाहिए।
(ख) यूडीआईडी कार्ड (विकलांग व्यक्तियों के लिए): आवश्यकतानुसार वैध, अद्यतन और नवीनीकृत होना चाहिए।
(ग) श्रेणी प्रमाणपत्र: अद्यतन और वैध होना चाहिए। यह ईडब्ल्यूएस/ एससी/ एसटी/ ओबीसी-एनसीएल श्रेणी प्रमाणपत्रों पर लागू होता है।
उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी दस्तावेज अपडेट हों। उम्मीदवार इन दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रति अपने लैपटॉप/ डेस्कटॉप कंप्यूटर में भी रख सकते हैं ताकि ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपलोड करते समय उन्हें इन दस्तावेजों को खोजने में परेशानी न हो।
जेईई मेन के लिए पंजीकरण कैसे करना होगा?
चरण 1: jeemain.nta.nic.in पर जाएं
चरण 2: जेईई मेन सत्र 1 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें
चरण 3: अगली विंडो पर, संपर्क विवरण और अन्य जानकारी दर्ज करें
चरण 4: पंजीकरण फॉर्म भरें
चरण 5: तस्वीरें और हस्ताक्षर अपलोड करें
जेईई मेन आवेदन 2026 विंडो बंद होने के बाद, एनटीए जेईई मेन 2026 आवेदन सुधार विंडो खोलेगा। जो उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में सुधार करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके ऐसा कर सकेंगे। हालाकि, उम्मीदवार आवेदन पत्र में सभी विवरण नहीं बदल पाएंगे।
