नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आईसीएआर एआईईईए (पीजी) और एआईसीई जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी) 2026 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रकाशित की गई सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इससे उन्हें अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त होगी, जिसके आधार पर वह परीक्षा के दिन यात्रा की योजना बना पाएंगे। उम्मीदवारों को ICAR के आधिकारिक परीक्षा पोर्टल पर अपनी आवेदन संख्या दर्ज करनी है और पासवर्ड के माध्यम से सिटी स्लिप डाउनलोड करनी होगी।
NTA ने जारी की ICAR पीजी और पीएचडी परीक्षा के सिटी स्लिप
कब होगी ICAR पीजी और पीएचडी परीक्षा?
एनटी द्वारा ICAR AIEEA और (PG) AICE JRF/SRF PhD प्रवेश परीक्षा का आयोजन 4 जुलाई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से कृषि एवं संबद्ध विज्ञान विषयों के पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम और डॉक्टरेट कार्यक्रमों में एडमिशन लिया जा पाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - यूपी पीसीएस की ट्रेनिंग कितने दिन की होती है, जानें IAS ऑफिसर्स से कितनी अलग
कैसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप?
- परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/icar/ पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'Advance Intimation of Examination City' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिस पर सिटी स्लिप का लिंक दिया गया है।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आप अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर पाएंगे।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड?
परीक्षा का आयोजन 4 जुलाई को किया जाएगा और क्योंकि एनटीए द्वारा अब परीक्षा सिटि स्लिप जारी कर दी गई है उसके अनुसार, अंदाजा लगाया जा रहा है कि एग्जाम से करीब 4 से 5 जिन पहले यानी 30 जून या 1 जुलाई तक एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। बता दें कि एनटीए द्वारा हॉल टिकट जारी करने की डेट की पुष्टि नहीं की गई है। यह एक संभावित तिथि है।
