Chintan Shivir 2026: क्या है NTA का 'चिंतर शिविर', परीक्षा सिस्टम को कैसे बनाएगा बेहतर

NTA ने परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और छात्रों का भरोसा मजबूत करने के लिए चार दिन का 'चिंतन शिविर' आयोजित किया। इसमें अधिकारियों ने परीक्षा कराने के मौजूदा तरीके, सिस्टम में सुधार और टेक्नोलॉजी के बेहतर इस्तेमाल जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

Chintan Shivir 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और छात्रों का भरोसा मजबूत करने के लिए चार दिन का 'चिंतन शिविर' आयोजित किया। इस बैठक का मुख्य फोकस Integrity यानी परीक्षा में ईमानदारी और पारदर्शिता, Inclusion यानी सभी उम्मीदवारों को बेहतर सुविधा और Innovation यानी नई तकनीक व नए तरीकों का इस्तेमाल पर था। यह शिविर NTA के मिंटो रोड, नई दिल्ली स्थित नए कार्यालय में हुआ।

NTA Chintan Shivir (Image - x.com/NTA_Exams)

इसमें अधिकारियों ने परीक्षा कराने के मौजूदा तरीके, सिस्टम में सुधार और टेक्नोलॉजी के बेहतर इस्तेमाल जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। NTA द्वारा आयोजित शिविर में इस बात पर चर्चा हुई कि परीक्षा आयोजित करने के मौजूदा सिस्टम में कहां सुधार की जरूरत है। साथ ही उम्मीदवारों के अनुभव को बेहतर बनाने और ऐसी व्यवस्था तैयार करने पर विचार किया गया जिससे परीक्षा प्रक्रिया पर छात्रों और उनके परिवारों का भरोसा बढ़ सके।

End of Feed