NTA News Today: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अपनी परीक्षा व्यवस्था में बदलाव के तहत सवालों के अनुवाद की प्रक्रिया में नई तकनीक का इस्तेमाल करने जा रही है। एजेंसी ने अब ऐसे Translation Reviewers की तलाश शुरू की है, जो AI की मदद से तैयार किए गए परीक्षा प्रश्नों के अनुवाद की जांच कर सकें। NTA के मुताबिक, यह काम पहले इस्तेमाल होने वाली सामान्य Translator की भूमिका से अलग होगा।
NTA की विशेष पहल, अब ट्रांसलेटर्स रिव्यूअर्स चेक करेंगे AI के काम की क्वालिटी (Image - ChatGPT)
गौरतलब है कि NTA देश की कई बड़ी परीक्षाएं आयोजित करती है। इनमें NEET, JEE Main, CUET और UGC-NET इत्यादि परीक्षाएं शामिल हैं। इन परीक्षाओं के प्रश्न कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराए जाते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: NTA Exam Calendar 2026-27 जारी, देखें JEE Main, UGC NET समेत सभी परीक्षाओं का शेड्यूल
पहले AI करेगा अनुवाद, फिर एक्सपर्ट करेंगे जांच
नई व्यवस्था में अनुवाद का काम दो हिस्सों में बांटा जाएगा। बड़ी संख्या में प्रश्नों का अंग्रेजी से भारतीय भाषाओं में अनुवाद NTA परिसर में मौजूद एक सुरक्षित AI बेस्ड प्लेटफॉर्म के जरिए किया जाएगा। इसके बाद एक्सपर्ट का एक पैनल AI से तैयार अनुवादों की जांच करेगा। इन विशेषज्ञों को Translation Reviewers कहा जाएगा। उनका काम भाषा से जुड़ी गलती के साथ-साथ तकनीकी, वैज्ञानिक या संदर्भ से जुड़ी खामी पहचानना और जरूरी सुधार सुझाना होगा।
Reviewers को पूरा प्रश्नपत्र नहीं दिखेगा
नई व्यवस्था में सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है। Translation Reviewers को एक समय में केवल एक प्रश्न दिखाया जाएगा। प्रश्नों का क्रम भी रैंडम रखा जाएगा, ताकि उन्हें फाइनल पेपर में प्रश्नों की वास्तविक स्थिति का पता न चल सके।
यानी आसान भाषा में कहें तो रिव्यूअर्स पूरा प्रश्नपत्र नहीं देख पाएगा। इस तरह अनुवाद की गुणवत्ता की जांच और परीक्षा सामग्री की गोपनीयता, दोनों को साथ रखने की कोशिश की जा रही है।
यह भी जानें
NTA ने मई 2026 में संस्थागत सुधार कार्यक्रम के तहत प्रश्नपत्र तैयार करने, अनुवाद, प्रिंटिंग और लॉजिस्टिक्स में तकनीक आधारित सुरक्षा उपाय बढ़ाने की बात कही थी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: NTA क्या है? जानें इसकी स्थापना से लेकर NEET विवाद तक की पूरी कहानी
