JEE Main 2026 Session 2 Admit Card Download: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Main) के दूसरे सेशन की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे जेईई मेंस की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर से अपना प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके कैंडिडेट पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
अभी तक एडमिट कार्ड सिर्फ 2 अप्रैल और 4 अप्रैल की परीक्षा तारीखों के लिए ही जारी किए गए हैं। अपने नोटिस में, NTA ने बताया है कि बाद की तारीखों के लिए एडमिट कार्ड सही समय पर जारी किए जाएंगे।
कौन डाउनलोड कर सकता है एडमिट कार्ड
जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 02 और 04 अप्रैल 2026 को निर्धारित है, केवल वे ही इन एडमिट कार्ड को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
आधिकारिक नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card Download करने का क्या है तरीका?
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card Download Link तक पहुंचने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- जेईई मेंस की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर दाएं तरफ Candidate Activity के नीचे देखें
- Download Admit Card for JEE(Main)-2026 [Session-II] पर क्लिक करें।
- लॉगिन करें, प्रवेश पत्र स्क्रीन पर आ जाएगा।
QR कोड और बारकोड का रखें ध्यान
उम्मीदवारों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय उस पर QR कोड और बारकोड मौजूद हों। सभी उम्मीदवारों को अपनी पहचान के प्रमाण के तौर पर वह फोटो ID साथ लानी चाहिए, जिसे उन्होंने ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपलोड किया था और जो एडमिट कार्ड में भी दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रश्न पत्र में दिए गए विषय-विशेष निर्देशों और अन्य निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें।
